फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में अहम है वास्तु, अपनाएं ये टिप्स और घर में बढ़ाएं प्यार

Mon, 25 Mar 2019 04:26 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप में झगड़े कभी-कभी छोटी बातों को लेकर शुरू हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके रिश्ते में होने वाले झगड़े कभी-कभी आपकी गलतियों के कारण नहीं बल्कि वास्तुदोष के चलते भी होती हैं। आपके बेडरूम का वास्तुदोष आपके बीच होने वाले झगड़े का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह आप वास्तु नियमों को फॉलो कर अपना वैवाहिक जीवन सुधार सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बेडरूम में पलंग के सामने कभी भी आईना न रखें। अगर आपके बेडरूम में पलंग के सामने आईना होगा तो आप हर वक्त परेशानी महसूस करेंगी और मन में घबराहट होती रहेगी। बेडरूम में लाईट ऐसी जगह होनी चाहिए कि आपके पलंग पर लाईट का सीधा प्रकाश न पड़े। रोशनी हमेशा पीछे या बोईं ओर से होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
बेडरूम में मौजूद पलंग दरवाजे के पास नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा रहा तो आपके मन में हमेशा अशांति और व्याकुलता बनी रहेगी। 

4 of 5
इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि बेडरूम में मौजूद ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : bedroom
बेडरूम में फर्नीचर धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि बेडरूम में खिड़की जरूर बनवाएं। सवेरे की सूर्य की किरणें बेडरूम में आने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बेडरूम में दरवाजे की तरफ पैर करके न सोएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें