फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bed Making Habit For Kids: क्या आपका बच्चा बिस्तर नहीं ठीक करता? आज ही बदलें ये आदत

Thu, 05 Mar 2026 04:53 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bed Making Habit For Kids : बच्चे को सुबह की सिर्फ एक आदत सिखाकर आप उसे अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मसम्मान सिखा सकते हैं। लेकिन डांटकर नहीं, बच्चे को मजेदार तरीके से सिखाएं।
विज्ञापन
1 of 4
बच्चे को बिस्तर बनाना सिखाएं - फोटो : Adobe
Morning Habits For Kids: सुबह उठते ही बिखरा हुआ बिस्तर और पीछे-पीछे मम्मी-पापा की आवाज, “कम से कम बिस्तर तो ठीक कर दो!”

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिस्तर ठीक करना सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि एक लाइफ स्किल है? एक छोटी सी आदत, जो बच्चे के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मसम्मान पर बड़ा असर डालती है। बच्चे हमारी बातों से कम, हमारे व्यवहार से ज्यादा सीखते हैं। अगर आप अपना बिस्तर खुद ठीक करेंगे, तो बच्चा भी यही सीखेगा। आपका व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी किताब है।

बच्चों द्वारा खुद का बिस्तर ठीक करने की आदत के भी कई फायदे होते हैं। बिस्तर ठीक करना सिर्फ सफाई नहीं, यह अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मसम्मान की ट्रेनिंग है। आज से इसे डांट नहीं, एक मजेदार रूटीन बनाइए। क्योंकि बड़ी आदतें, छोटी शुरुआत से बनती हैं। 

आइए जानते हैं क्यों यह छोटी सी आदत इतनी जरूरी है और इसे मजेदार तरीके से बच्चे को कैसे सिखाएं।
विज्ञापन

2 of 4
बच्चे को बिस्तर बनाना सिखाएं - फोटो : Adobe
बच्चे के लिए बिस्तर ठीक करना क्यों जरूरी है?

खुद के प्रति सम्मान

जब बच्चा अपना बिस्तर खुद ठीक करता है, तो उसे एहसास होता है कि वह अपने काम खुद कर सकता है। यह आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की पहली सीढ़ी है।

व्यवस्थित रहना

बिखरा कमरा अक्सर बिखरे मन को दर्शाता है। साफ और सजा हुआ बिस्तर बच्चे को सिखाता है कि व्यवस्था भी एक आदत है।

समय की कदर करना

सिर्फ 2–3 मिनट लगते हैं बिस्तर ठीक करने में। लेकिन यह बच्चे को सिखाता है कि छोटे काम टालने से बड़े काम भी टलते जाते हैं।

काम पूरा करने की आदत 

सुबह का पहला काम पूरा करना बच्चे को टास्क कम्प्लीशन का अनुभव देता है। यह उसे पूरे दिन के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।

सही शुरुआत, अच्छा दिन

जब दिन की शुरुआत एक छोटे लेकिन पूरे किए गए काम से होती है, तो मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। और सच में अच्छी शुरुआत अक्सर अच्छा दिन बनाती है।
विज्ञापन

3 of 4
बच्चे को बिस्तर बनाना सिखाएं - फोटो : Adobe
बिना डांटे आदत कैसे लगवाएं?

बच्चे के बिस्तर को आप हाथ न लगाएं

अगर आप रोज़ उसका बिस्तर ठीक करेंगे, तो वह क्यों सीखेगा? उसे जिम्मेदारी लेने दें।

बाकी घर साफ रखें

जब पूरा घर व्यवस्थित होगा और सिर्फ उसका बिस्तर बिखरा होगा, तो उसे फर्क खुद समझ आएगा।

बार-बार डांटे नहीं

“तुम कभी ठीक नहीं रखते!” ऐसे वाक्य बच्चे का आत्मविश्वास गिराते हैं।

सही काम पर सराहना करें

एक दिन उसने खुद बिस्तर ठीक किया? बस मुस्कुराकर कहिए, “वाह! आज तो कमरा चमक रहा है!” यकीन मानिए, वह दोबारा करेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
बच्चे को बिस्तर बनाना सिखाएं - फोटो : Adobe

इसे काम नहीं, खेल बनाइए!

गेम 1: चादर चैंपियन

चादर का एक कोना आप पकड़े। दूसरा कोना बच्चा पकड़े। साथ मिलकर तह करें।

गेम 2: एक मिनट चैलेंज

टाइमर लगाइए, “कौन एक मिनट में बिस्तर ठीक करेगा?” अगर बच्चा जीत जाए तो? पूरे घर में अनाउंसमेंट करें कि आज का बेड मेकिंग चैंपियन है…! ताली, हाई-फाइव और ढेर सारी तारीफ!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें