फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने ट्रैफिक रोक नीता से पूछा था, क्या तुम मुझसे शादी करोगी, कुछ ऐसी है ये लव स्टोरी

Thu, 13 Dec 2018 04:19 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
ambani - फोटो : file photo
विज्ञापन

कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनती हैं लेकिन जब दिल को दिल से राह होती है तो दो दिल अपने आप ही एक हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान बयां करती है मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी। क्या आप जानते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी लव मैरिज की थी। इतना ही नहीं शादी के लिए नीता से हां करवाने के लिए उन्होंने चलती गाड़ी रोककर जाम तक लगा दिया था। कुछ ऐसे ही खट्टी-मिठ्ठी यादों से जुड़ी है मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी।   

विज्ञापन

नीता अंबानी - फोटो : file photo
नीता और मुकेश अंबानी की लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। दरअसल नीता के पिता बिड़ला ग्रुप में काम करते थे।उन्हीं दिनों बिड़ला परिवार के निजी आवास बिरला मातोश्री में एक प्रोग्राम रखा गया। इस प्रोग्राम में 20 वर्ष की नीता ने भी भरतनाट्यम किया था। नीता का डांस देखकर मुकेश के पिता उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने महसूस किया कि नीता ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि उनके भीतर भारतीय संस्कार भी मौजूद हैं। यही वो समय था कि जब उन्होंने नीता को अपने बेटे मुकेश के लिए पंसद कर लिया था।

धीरूभाई अंबानी - फोटो : file photo
प्रोग्राम खत्म होते ही धीरूभाई अंबानी ने इस शो के आयोजकों से नीता का फोन नंबर ले लिया। घर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले नीता को फोन किया लेकिन नीता ने इस फोन को किसी का मजाक समझकर अंबानी का फोन काट दिया। जिसके बाद अंबानी ने उन्हें दोबारा फोन किया तो नीता ने उन्हें कहा कि अगर आप धीरूभाई हैं तो मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फोन काट दिया।   

 

नीता अंबानी - फोटो : file photo
तीसरी बार नीता के पिता ने उनका फोन उठाया। नीता के पिता ने धीरूभाई अंबानी की आवाज पहचानकर नीता को उनसे बात करने के लिए कहा। धीरूभाई ने नीता को अपने ऑफिस बुलाया। जहां उन्होंने नीता की पढ़ाई, रुचि के बारे में पूछा। उन्होंने नीता को घर आने का न्योता भी दिया। 
 

Mukesh Nita Ambani - फोटो : PTI
धीरूभाई के कहने पर जब नीता उनसे मिलने उनके घर पहुंची तो घर का दरवाजा मुकेश ने ही खोला।यह वो वक्त था जब पहली बार मुकेश और नीता की आपस में जान-पहचान हुई। दोनों ने एक दूसरे के साथ समय बिताने की ख्वाहिश जाहिर की। 
 

nita ambani - फोटो : file photo
वक्त के साथ नीता और मुकेश अंबानी की दोस्ती परवान चढ़ने लगी। डेटिंग के दौरान मुकेश अंबानी हमेशा नीता को अपनी महंगी कार से लेने आते थे। एक दिन नीता ने मुकेश अंबानी को बेस्ट बस की सबसे आगे वाली बस में सफर करने के लिए कहा। नीता के प्यार के लिए मुकेश ने अक्सर उनके साथ मुंबई की बस में भी सफर किया। 
विज्ञापन

ambani - फोटो : file photo
शादी से पहले एक बार नीता और मुकेश कार से मुंबई के पेडर रोड पर सफर कर रहे थे। मुकेश की कार यहां एक सिग्नल पर रुकी। तभी मुकेश ने मौका पाकर नीता से अपने दिल की बात कह डाली। मुकेश ने नीता से पूछा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी। मुकेश के इस सवाल पर नीता ने उन्हें गाड़ी चलाने के लिए कहा। अब तक सिगन्ल  ग्रीन हो चुका था लेकिन मुकेश वहीं रुके रहे। पीछे से गाड़ियों के हॉर्न बजने शुरू हो गए। मुकेश ने नीता से कहा जब तक तुम जवाब नहीं दोगी तब तक मैं गाड़ी नहींचलाऊंगा। जिस पर नीता ने कहा, यस आई विल...आई विल...  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें