फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barack Obama Marriage Tips: 'आई लव यू' कौन पहले कहता है? बराक और मिशेल के जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे

Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Barack obama and Michelle obama Relationship: बराक और मिशेल ओबामा की जोड़ी हमें ये सिखाती है कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसे निभाने का तरीका परफेक्ट बनाया जा सकता है। बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के मजबूत रिश्ते से लें सबक, जानिए क्यों उनकी जोड़ी को कहा जाता है आदर्श।
विज्ञापन
1 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram/michelleobama
Barack Obama Happy Married Life: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ नजर आते हैं। बराक ओबामा और मिशेल की जोड़ी अमेरिका में ही नहीं, दुनिया भर में पसंद की जाती है और वह एक आदर्श कपल माने जाते हैं। उनकी शादी को लगभग 32 साल हो गए हैं। इस दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियां, चुनौतियां और अफवाहों के बावजूद उनका रिश्ता उतना ही मजबूत है, जितना पहले दिन था। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिश्ते से जुड़े 15 मजेदार सवालों के जवाब दिए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि क्यों इनका रिश्ता अब तक टिका हुआ है और कैसे हर कपल इस पॉवर कपल से रिश्ते निभाने के अहम सबक ले सकता है।

बराक और मिशेल ओबामा की जोड़ी हमें ये सिखाती है कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसे निभाने का तरीका परफेक्ट बनाया जा सकता है। प्यार, सम्मान, माफी, ह्यूमर और बराबरी, यही पांच ऐसे सूत्र हैं जो किसी भी रिश्ते को उम्रभर मजबूत बनाए रखते हैं। बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के मजबूत रिश्ते से लें सबक, जानिए क्यों उनकी जोड़ी को कहा जाता है आदर्श।

 
विज्ञापन

2 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram/michelleobama
बराक और मिशेल ओबामा के रिलेशनशिप से 5 बेहतरीन टिप्स 

ईगो छोड़ें, रिश्ते को चुनें

पाॅडकास्ट के दौरान मिशेल और बराक ओबामा से 15 निजी सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब से उनके रिश्ते की मजबूती की वजह पता चलती है, साथ ही यह भी पता चलता है कि वह एक दूसरे को कितना जानते हैं। उनके बीच के बाॅन्ड का एक कारण है कि वह माफी मांगने में पीछे नहीं होते। उनके लिए ईगो से ज्यादा जरूरी रिश्ता है। जब उनसे पूछा गया कि लड़ाई के बाद पहले माफी कौन मांगता है तो बराक का जवाब था, मैं। बहुत से रिश्ते सिर्फ इसलिए टूट जाते हैं क्योंकि कोई झुकना नहीं चाहता। बराक का यह कदम बताता है कि रिश्ते में अहम नहीं, समझदारी मायने रखती है।
विज्ञापन

3 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram/michelleobama
मस्ती से रिश्ते को रखें ताजा

रिश्ते में प्यार के साथ मस्ती मजाक होना भी जरूरी है ताकि रिश्ते में नयापन और दोस्ताना बना रहे। ज्यादा फनी कौन हैं, इस सवाल पर मिशेल और ओबामा दोनों ने ही मिशेल को ज्यादा मजाकिया माना। एक सफल रिश्ते की नींव सिर्फ गंभीर बातों पर नहीं, बल्कि हँसी और मस्ती पर भी टिकी होती है। जिंदादिली रिश्ते में नई जान डालती है।

4 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram/michelleobama
एक-दूसरे की खूबियों को सराहें, कमियों को अपनाएं

हर इंसार परफेक्ट नहीं होता। उसमें कई खामियां होती हैं और खूबियां होती हैं। अपने पार्टनर को सिर्फ खूबियों से नहीं खामियों के साथ भी अपनाएं। मिशेल और बराक इस बात को अच्छे से समझते हैं। ऐसा उनके दो सवालों के जवाब से पता चलता है। पहला, कौन ज्यादा धैर्यवान है, इस पर दोनों का ही जवाब बराक ओबामा थे। वहीं ज्यादा जिद्दी कौन हैं, इस सवाल पर मिशेल और बराक दोनों ने मिशेल का नाम लिया। एक दूसरे को पूरी तरह स्वीकार करना, उनकी कमजोरियों को भी प्यार से अपनाना ही रिश्ते को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram/michelleobama
घर के काम और जिम्मेदारियां साथ निभाएं

अक्सर कपल्स के बीच काम और जिम्मेदारियों का सही से बंटवारा न होने और एक पर अधिक भार होने से रिश्ता बोझिल बन जाता है। जब उनसे सवाल किया गया कि दोनों में से ज्यादा काम कौन करता है, तो दोनों ने ही एक दूसरे के काम को महत्व देते हुए एक दूसरे को चुना।यह दर्शाता है कि दोनों एक-दूसरे की मेहनत की कद्र करते हैं। घर एक टीमवर्क है, जिसे अकेले कोई नहीं चला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : instagram/michelleobama
प्यार जताना न भूलें 

जब बराक और मिशेल से सवाल किया गया कि दोनों में से पहले आई लव यू कौन कहता है तो बराक और मिशेल दोनों का जवाब था, वो दोनों ही। उनके इस जवाब से समझ आता है कि उन्हें प्यार जताने में कोई झिझक नहीं। आई लव यू कहनेे से रिश्ते में बोरियत नहीं आती। प्यार जताना हर रिश्ते में जरूरी है, चाहे शादी को वर्षों बीत चुके हों। रोजाना का "आई लव यू" रिश्ते को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें