फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Baisakhi Wishes 2025: प्रियजनों को दें बैसाखी की लख-लख बधाइयां, भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

Sat, 12 Apr 2025 05:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप भी बैसाखी के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां बैसाखी के आकर्षक वाॅलपेपर सुंदर संदेशों के साथ दिए जा रहे है, जिन्हें भेजकर सभी से कहें, बैसाखी की लख-लख बधाइयां।
विज्ञापन
1 of 7
बैसाखी की लख लख बधाइयां - फोटो : Amar Ujala
Happy Baisakhi Wishes 2025: हर साल 13 या 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। इस साल बैसाखी 13 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। 1699 में आज ही के दिन गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी कारण ये पर्व सिख धर्म से जुड़े लोगों के लिए खास महत्व रखता है। वहीं बैसाखी में सूर्यदेव

बैसाखी फसल उत्सव भी है, क्योंकि इस पर्व को नई फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है। किसान अपनी मेहनत के फल के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और नई फसल के लिए प्रार्थना करते हैं। पंजाब और हरियाणा में ये पर्व मुख्य रूप से मनाया जाता है। बैसाखी के पावन पर्व पर पंजाब और हरियाणा के हिंदू व सिख लोग एकत्र होकर गिद्दा और भंगड़ा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस दौरान एक दूसरे को शुभकामनाएं दी जाती हैं। 

आप भी बैसाखी के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां बैसाखी के आकर्षक वाॅलपेपर सुंदर संदेशों के साथ दिए जा रहे है, जिन्हें भेजकर सभी से कहें, बैसाखी की लख-लख बधाइयां।
विज्ञापन

2 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

देखो आ गया बैसाखी का त्यौहार
चारों तरफ है छाई फसल की बहार।


बैसाखी की लख-लख बधाइयां
 
विज्ञापन

3 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
बैसाखी का खुशहाल मौका
ले आई ठंडी हवा का झोंका
पर आपके बिन अधूरा है सब,
आओ मिलकर मनाएं बैसाखी का पर्व


बैसाखी की लख-लख बधाइयां

4 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

बल्ले-बल्ले आया बैसाखी का त्यौहार
आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार
अब कटेंगी फसलें हमारी
अब होंगी खुशियां न्यारी


बैसाखी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

5 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

नच ले-गाले हमारे साथ
बैसाखी लाई खुशियां साथ
भूलकर दुनिया की परवाह
मस्ती में झूम कर करो भंगड़ा


बैसाखी की लख-लख बधाइयां

 
विज्ञापन

6 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन।


बैसाखी की लख-लख बधाइयां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छी कोई ड्रेस,
दोस्तों का साथ अब चलो घूमने,
बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने।


बैसाखी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें