Hanuman Ji Ke Naam: ज्येष्ठ महीने में आने वाला बड़ा मंगल भगवान हनुमान जी की भक्ति और पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर बजरंगबली की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से साहस, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यही वजह है कि कई माता-पिता अपने बच्चों का नाम भी भगवान हनुमान से प्रेरित रखना पसंद करते हैं, ताकि बच्चे के जीवन में शक्ति, निडरता और सफलता बनी रहे।
आजकल यूनिक और धार्मिक नामों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और आप बड़ा मंगल के खास अवसर पर भगवान हनुमान जी से प्रेरित नाम तलाश रहे हैं, तो कई खूबसूरत और अर्थपूर्ण विकल्प मौजूद हैं। हनुमान जी के कई नाम ऐसे हैं, जो सुनने में मॉडर्न भी लगते हैं और धार्मिक महत्व भी रखते हैं। ये नाम बच्चे की पहचान को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान हनुमान जी से प्रेरित कुछ प्यारे, ट्रेंडिंग और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स, जिन्हें आजकल माता-पिता खूब पसंद कर रहे हैं।