Bada Mangal 2025 Wishes : ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर अपने प्रियजनों को बजरंगबली के चमत्कारी मंत्र, चौपाइयां भेज कर शुभकामनाएं दें। इस लेख में बड़े मंगल के शुभ संदेश दिए जा रहे है।
Bada Mangal 2025 Wishes : बड़ा मंगल को 'बुढ़वा मंगल' भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जो कि उत्तर भारत, विशेष रूप से लखनऊ में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, बड़ा मंगल ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर में ज्येष्ठ मास मई जून महीने में आता है। इस वर्ष पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को मनाया जा रहा है।
मान्यता है कि त्रेता युग में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी की भगवान राम से पहली मुलाकात हुई थी। इस दिन को अत्यंत शुभ मानते हुए ज्येष्ठ के मंगलवारों को बड़ा मंगल के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।
इस दिन श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर अपने प्रियजनों को बजरंगबली के चमत्कारी मंत्र, चौपाइयां भेज कर शुभकामनाएं दें। इस लेख में बड़े मंगल के शुभ संदेश दिए जा रहे है।
विज्ञापन
2 of 5
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
पवनपुत्र आए हैं आशीर्वाद देने,
हर दुख-संकट से आपको बचाने।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 5
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
श्रीराम के दुलारे हनुमान,
तेरी भक्ति में शक्ति अपार।
सिया-राम के सेवक बनकर,
तूने किया सब का उद्धार।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं
4 of 5
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
अंजनी के लाल तू, संकटों का नाश करे,
राम के नाम से तू, हर गुनाह माफ करे।
तेरी भक्ति में जो लीन, उसे कभी ना हार मिले,
प्रभु श्रीराम के दुलारे, जीवन को तू संवार दे।