खराब नींद या नींद पूरी ना होना सेहत को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है। ये हम सब जानते हैं कि अधूरी नींद से पूरा दिन खराब हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे रिश्ते भी खराब होते हैं। जानिए एक रात की नींद ना पूरी होने से कैसे रिश्ते होते हैं बर्बाद।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty images
नींद पूरी ना हो तो जाहिर बात है मूड ऑफ रहता है। खराब मूड में कई बार गलत चीजें मुंह से निकल जाती हैं जिससे बहस और लड़ाई हो सकती है। जिसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty images
नींद ना पूरी होने से सुस्ती सी बनी रहती है। सुस्ती से चेहरे पर चमक कम हो जाती है और आप अपना चार्म खो देते हैं। प्यार भरे रिश्तों के लिए आकर्षण जरुरी है जिसकी कमी से पार्टनर आप में रुचि खो देगा है और संबंध खराब हो जाएंगे।
4 of 7
- फोटो : getty images
इसके अलावा खराब नींद के चक्कर में कई बार दिमाग काम नहीं करता। जिस वजह से फैसले लेने में दिक्कत आती है। ऐसे में कई बार रिश्तों से जुड़े अहम फैसले गलत हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
कुछ लोगों को नींद ना पूरी होने पर गुस्सा आता है। गुस्सा कैसा भी हो अच्छे रिश्तों के लिए खतरे की तरह होता है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
नींद ना पूरी होने पर सुस्ती आती है जिससे आलस आता है। कई बार आप आलस की वजह से अच्छे मौके गवां देते हैं। जैसे अगर किसी दिन आपकी नींद पूरी ना हुई हो और आपके पार्टनर ने एक रोमांटिक डेट अरेंज की है तो ऐसा हो सकता है कि आप इसे टाल दें या फिर हो सकता है उतना एजॉय ना करें। ऐसे में रिश्तों के लिए ये अच्छे संकेत नहीं होते।