फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी में दावा: खराब ग्रामर वालों को नहीं मिलता प्यार

Mon, 19 Aug 2019 09:38 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
रिश्ता
अगर आप अपना जीवनसाथी तलाश रहे हैं तो आपकी ग्रामर अच्छी होनी चाहिए। एक स्टडी का कहना है कि जिन लोगों की ग्रामर अच्छी नहीं होती है उन्हें प्यार और पार्टनर तलाशने में काफी दिक्कत आती है। अगर आप किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं या फिर ऑनलाइन अपने लिए पार्टनर देख रहे हैं तो आपकी ग्रामर अच्छी होनी चाहिए, ताकि आप दूसरे व्यक्ति को इंप्रेश कर सके। यह स्टडी कहती है कि अगर आप वाक्यों को सही से नहीं लिखते या फिर आपको उनका सही उच्चारण नहीं आता तो प्यार तलाशने में आपके सामने मुश्किल आ सकती है। अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या कहता है यह अध्ययन 

 
विज्ञापन

2 of 3
long distance relationship
यह अध्ययन कहता है कि जो लोग ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हैं या फिर किसी के साथ ऑनलाइन डेट करने की सोच रहे हैं तो उनकी ग्रामर अच्छी होनी चाहिए, नहीं तो आपको दूसरी तरह से अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिलेगा। अध्ययन कहता है कि लोग ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त उच्चारण और शब्दों की स्पेलिंग में खासा गलती करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
relationship
अध्ययन कहता है कि महिलाएं चाहती हैं कि उनके पार्टनर की ग्रामर अच्छी हो। अध्ययन के मुताबिक, 88 फीसदी महिला प्रतिभागियों ने कहा कि पार्टनर को सलेक्ट करने में ग्रामर महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। इसी तरह 75 फीसदी पुरुषों ने भी माना कि वो भी ऐसी लड़की की तरफ ही आकर्षित होते हैं या फिर उसे अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं जिसकी ग्रामर अच्छी हो।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें