Babymoon Trend: शादी के बाद हनीमून का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग अपने पार्टनर संग वक्त बिताने, एक दूसरे को समझने और शादी -समारोह की थकावट दूर करने के लिए घूमने जाते हैं जिसे हनीमून कहते हैं लेकिन अब एक नया ट्रेंड भी कपल के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसका नाम है बेबीमून।
Babymoon शब्द बेबी और हनीमून का मिश्रण है। इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना। यह कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है लेकिन डिलीवरी से पहले कपल के लिए सेलिब्रेशन का एक खास मौका होता है। इस दौरान महिला को आरामदायक और रोमांटिक माहौल देकर उसे खास महसूस कराया जाता है। बेबीमून कपल के लिए एक खूबसूरत अनुभव है जो माता पिता बनने के उनके भावनात्मक सफर को और खास बना देता है।
इस लेख में जानते हैं कि बेबीमून इतना ज्यादा लोकप्रिय क्यों हो रहा है। हनीमून के बाद बेबीमून पर जाने की क्या जरूरत होती है और बेबीमून पर जाने का सही समय क्या है।