Baby Names That Grandparents Love: आजकल माता पिता अपने बच्चों का नाम ऐसा रखना चाहते हैं तो आधुनिक हो और यूनिक भी हो। नाम में नएपन की तलाश में रहने वाले माता-पिता अक्सर अंग्रेजी शब्दों पर हिंदू बच्चों के नाम रख देते हैं या ऐसे नाम का चयन करते हैं जो अर्थहीन होते हैं। इस तरह के नाम भले ही नए जमाने के या दूसरों से हटकर हों लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों को पसंद नहीं आते। दादा-दादी या नाना नानी भी अपने घर के नाती-पोतों के लिए अर्थपूर्ण नाम चाहते हैं। ऐसे में वह नए जमाने के नाम को पसंद नहीं करते। उनके दौर में बच्चों के नाम भगवान के नाम पर हुआ करते थे। इसलिए उनकी उम्मीद अपने बच्चों से भी यही रहती है कि नन्हे-मुन्ने को ऐसा नाम दें, जिससे भगवान का आशीर्वाद बच्चे पर बना रहे। इसलिए जब बच्चे का नामकरण करें तो दादी और नानी की पसंद का भी ध्यान रखें। यहां कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है जो दादी-नानी को बहुत पसंद आएंगे। इन नामों के अर्थ भी सुंदर हैं और ये आधुनिक व यूनिक भी हैं।