न अक्षर से बेटे का नाम
- फोटो : Adobe
नक्षत्र
नक्षत्र यूनिक नाम है। इसका अर्थ होता है तारा, आकाश का नक्षत्र। अंग्रेजी में नक्षत्र की स्पेलिंग Nakshatra भी देख लें ताकि बेटे का ये अर्थपूर्ण नाम रख सकें।
नवदीप
आपका बेटा आपके जीवन में नई रोशनी की तरह ही है। तो उसका नाम भी ऐसा ही कुछ होना चाहिए। नवदीप का मतलब है, नई रोशनी या जीवन को दिशा देने वाला।
नवीन
नवीन का मतलब है नया या ताजगी भरा। बेटे के लिए नवीन नाम उसके और आपके दोनों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा।
नित्यांद
ये शब्द नित्यानंद से बना है, जिसका मतलब है सदैव आनंदित या ईश्वर में लीन। कुछ आधुनिक और यूनिक नाम के लिए नित्यांद नाम अपना सकते हैं।
नीरव
बेटे के लिए नीरव नाम बेहतरीन हो सकता है। नीरव का मतलब है शांत, स्थिर और गहन।