फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Valentine Week List 2022: प्यार में नहीं बनी बात तो अब मनाएं एंटी-वैलेंटाइन वीक, ये रही स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक की पूरी लिस्ट

Tue, 15 Feb 2022 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : Self
इश्क-मोहब्बत का सप्ताह खत्म हो गया है। 7 फरवरी से प्यार करने वालों की परीक्षा होती है, जो 13 फरवरी तक चलती है। हर दिन की परीक्षा में आशिकों को पास होना जरूरी होता है। 14 फरवरी को इश्क की परीक्षा का परिणाम आता है। पास हो गए तो आपका क्रश आपका वैलेंटाइन बन जाता है लेकिन फेल हो गए तो एंटी वैलेंटाइन वीक का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जो लोग ब्रेकअप होने के कारण या सिंगल होने के चलते वैलेंटाइन डे नहीं मना पाते, वह 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। आज से एंटी वैलेंटाइन वीक या कहें कि प्यार का दुश्मन हफ्ता शुरू हो गया है। इस हफ्ते में प्यार और रोमांस के उलट कुछ ऐसे दिन होते हैं, जो टूटे दिल वालों को रिलैक्स होने का मौका देते हैं। एंटी वैलेंटाइन वीक की डेटशीट देखकर आप भी 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाइए प्यार का दुश्मन सप्ताह।
विज्ञापन

2 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : Pixabay
एंटी वैलेंटाइन वीक डेटशीट

15 फरवरी - स्लैप डे

अगर आपके पार्टनर ने आपको प्यार में धोखा दिया है, या किसी कारण से आप उनसे ब्रेकअप करना चाहते हैं या रिलेशनशिप में मूव ऑन करना चाहते हैं तो स्लैप डे के दिन अपने प्यार का अंत एक थप्पड़ से कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने पार्टनर को थप्पड़ मारें। बल्कि अपनी भावनाओं को स्लैप करके रिलेशनशिप से बाहर आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : istock
16 फरवरी- किक डे

रिश्ते में कोई दुख- दर्द हो, बुरे वक्त व रिश्ते में जो भी नकारात्मकता है, उससे बाहर निकलने के लिए अपने बीते हुए कल को लात मारे और एक नई शुरुआत करें। पार्टनर के दिए हुए उपहारों को भी अपने से दूर करके आगे बढ़ जाएं।

4 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : istock
17 फरवरी- परफ्यूम डे

एंटी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन खुद के लिए इत्र खरीदें। परफ्यूम की खुशबू को अपने जीवन में शामिल करके ब्रेक के दर्द को भुलाने और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें
विज्ञापन

5 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : istock
18 फरवरी -फ्लर्टिंग डे

सिंगल हैं या ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं तो हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं। नए लोगों से मिलें, कुछ मजेदार पिकअप लाइन का इस्तेमाल करके मस्ती करें और खुद को रिलैक्स महसूस कराएं।
विज्ञापन

6 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : istock
19 फरवरी -कन्फेशन डे

ये दिन सिंगल्स और लवर दोनों के लिए है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय से ब्रेकअप करने के मूड में हैं या उनकी कोई बात आपको पसंद नहीं है, या आपने कोई गलती की है तो आप कन्फेशन डे पर उनसे कन्फेशन कर सकते हैं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए भी यह दिन बेहतर है।
विज्ञापन

7 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : istock
20 फरवरी- मिसिंग डे

अगर आपका ब्रेकअप हो गया है तो इस दिन आप अपने एक्स को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना याद कर रहें हैं। आप चाहें तो परिवार, दोस्त या क्रश से भी अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Anti Valentine Week List - फोटो : pixabay
21 फरवरी- ब्रेकअप डे

प्यार के दुश्मन हफ्ते के आखिरी दिन को आप ब्रेकअप डे के तौर पर मनाएं। रिश्ते से थक गए हो तो उसपर ब्रेक लगा दें। रिलेशनशिप को खत्म करने का यह दिन बेहतर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें