फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Valentine Week 2024: प्यार में हो गए हैं फेल तो अब मनाएं एंटी वैलेंटाइन हफ्ता, ये रही पूरी लिस्ट

Wed, 14 Feb 2024 05:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एंटी वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है, 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाए जाने वाले प्यार के दुश्मन सप्ताह में कब और क्या खास दिन मनाए जाते हैं, यहां जान लें।
विज्ञापन
1 of 8
Anti Valentine Week - फोटो : istock
Anti Valentine Week 2024 List: मोहब्बत का सप्ताह प्यार करने वाले लोग 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाते हैं। हालांकि वैलेंटाइन सप्ताह को सेलिब्रेट करने के दौरान हुई भूल चूक प्यार में असफल भी बना सकती है। हो सकता है कि जिससे आपने अपने प्यार का इजहार किया हो, वह आपके प्रस्ताव को ठुकरा दे या ऐसे कपल जो अपने साथी से ब्रेकअप के लिए मौके की तलाश में हैं, वह एंटी वैलेंटाइन सप्ताह मना सकते हैं।

वैलेंटाइन डे के अगले दिन से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसे वैलेंटाइन डे के विरोध में एंटी रोमांस के तौर पर मनाते हैं। इसे 'प्यार का दुश्मन' हफ्ता भी कह सकते हैं, जो प्यार और रोमांस के उलट टूटे दिल को रिलैक्स महसूस कराने के लिए मना सकते हैं। एंटी वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है, 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाए जाने वाले प्यार के दुश्मन सप्ताह में कब और क्या खास दिन मनाए जाते हैं, यहां जान लें।
विज्ञापन

2 of 8
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock
15 फरवरी - स्लैप डे

पार्टनर ने प्यार में धोखा दिया हो या टाॅक्सिक रिलेशनशिप में हों, तो स्लैप डे पर अपने प्यार को थप्पड़ माकर रिश्ते को खत्म कर सकते हैं। ब्रेकअप के लिए पार्टनर को थप्पड़ मारने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्लैप करके रिश्ते से बाहर आ जाएं। 
विज्ञापन

3 of 8
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock
16 फरवरी -किक डे

अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं, पार्टनर के साथ अक्सर विवाद होता है और अब इस रिश्ते में आप दोनों का साथ होना नामुमकिन है तो रिश्ते में फैली नकारात्मकता से बाहर निकलने के लिए ब्रेकअप कर लें और बीते हुए कल को लात मारते हुए नई शुरुआत करें। पार्टनर के दिए उपहारों को भी वापस कर दें।

4 of 8
perfume - फोटो : istock
17 फरवरी परफ्यूम डे

एंटी वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन परफ्यूम डे मनाते हैं। ब्रेकअप हो गया है तो निराश हों, बल्कि खुद के लिए परफ्यूम खरीदें और उसकी खुशबू अपने जीवन में शामिल करें, ताकि ब्रेकअप के दर्द को भुलाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

5 of 8
couple new - फोटो : istock
18 फरवरी- फ्लर्टिंग डे

ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना हो या सिंगल अपना अकेलापन कम करना चाहते हों तो इस दिन हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं। नए लोगों से मिलें, मजेदार और फिल्मी लाइनों के जरिए मस्ती करें और खुद को रिलैक्स महसूस कराएं।
विज्ञापन

6 of 8
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
19 फरवरी - कन्फेशन डे

ये दिन सिंगल लोगों या प्रेमियों दोनों के लिए है। पार्टनर के साथ लंबे समय से ब्रेकअप करने के मूड में हैं या पार्टनर की कोई बात आपको पसंद नहीं है तो इस दिन कन्फेशन कर सकते हैं। कोई गलती की है तो उसे स्वीकारने के लिए यह बेहतर दिन है।
विज्ञापन

7 of 8
Anti valentine day - फोटो : Istock
20 फरवरी मिसिंग डे

घर-परिवार से दूर हैं तो उन्हें बता सकते हैं कि आप बहुत याद करते हैं। वहीं अगर ब्रेकअप हो गया है और एक्स के साथ वापस पैचअप का इरादा है तो उन्हें संदेश भेजकर या कॉल करके बताएं कि आप उन्हें कितना याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ब्रेकअप डे - फोटो : सोशल मीडिया
21 फरवरी ब्रेकअप डे

प्यार के दुश्मन सप्ताह के आखिरी दिन यानी ब्रेकअप डे पर रिश्ते के बोझ को उतार सकते हैं। रिश्ते में कोई उम्मीद नहीं बची है और ब्रेकअप आखिरी विकल्प रह गया है तो 21 फरवरी का दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें