Holi Celebration Ideas: होली का त्योहार खुशियों, उमंग और रंगों का प्रतीक है। लेकिन कई लोग रंगों से खेलने में असहज महसूस करते हैं या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से खुद को रंगों से दूर रखते हैं। हालांकि होली सिर्फ रंग लगाने का ही नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का भी त्योहार है। अगर आप भी रंगों से बचते हैं, लेकिन फिर भी होली का जश्न मनाना चाहते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। रंगों से नहीं खेलते तो कुछ अनोखे तरीके अपनाकर त्योहार को यादगार और मजेदार बना सकते हैं। यहां कुछ खास और अनोखे तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप होली को रंगों के बिना भी यादगार और आनंदमय बना सकते हैं।