फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025 Wishes: इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं

Wed, 30 Apr 2025 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां अक्षय तृतीया के शुभ संदेश और लेटेस्ट वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से  प्रियजनों को अक्षय तृतीया की मंगलमय शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : Adobe
Akshaya Tritiya 2025 Wishes: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में बहुत शुभ तिथि मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।मान्यता है कि इस दिन की कार्य की शुरुआत करना, मांगलिक कार्य करना या खरीदारी करने से वह काम हमेशा सफल होता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का भी महत्व है। वहीं इस दिन दान कर्म भी किया जाता है। कहते हैं इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस पावन पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा होती है। माता लक्ष्मी धन और वैभव का प्रतीक हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस पर्व के महत्व के बारे में अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को बताते हुए अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दें। आपके लिए यहां अक्षय तृतीया के शुभ संदेश और लेटेस्ट वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से  प्रियजनों को अक्षय तृतीया की मंगलमय शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

खुशियों का उजाला हो, सुख-संपत्ति का मेला हो,
अक्षय तृतीया पर हर मन का सपना पूरा हो।
धन, धान्य, वैभव से भर जाए जीवन का आंगन,
ऐसी शुभकामनाओं संग आपका हर दिन सुनहरा हो।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

अक्षय तृतीया लाए खुशियों का पैगाम,
सफलता की राहें हों आपके संग तमाम।
हर दिन हो सुनहरा, हर पल हो खास,
अक्षय तृतीया पर मिले आपको नई आस।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं 

4 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

अक्षय तृतीया पर करें शुभ कर्म,
सजाएं जीवन में सुंदर धर्म।
धन-धान्य से हो भरा हर घर,
आए जीवन में अक्षय अवसर।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
 
 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

अक्षय तृतीया का दिन है बड़ा प्यारा,
खुशियों से भर जाए हर एक नजारा।
स्वर्ण सी चमके आपकी तकदीर,
खुशहाल का हो रोज नया सवेरा।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय सृतीया पर सोना खरीदने के लिए भारत के ये बाजार हैं बेस्ट    
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

सोना, चांदी, धन दौलत बरसे,
खुशियों के फूल हर आंगन महके।
अक्षय तृतीया का शुभ अवसर आए,
आपका जीवन हमेशा मुस्कराए।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

सुख समृद्धि का हो वास,
हर घर में आए मधुर सुवास।
अक्षय पुण्य कमाएं सब लोग,
खुशहाली से भर जाए हर संयोग।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें