फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी पत्नी से रहते हैं दूर तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Fri, 08 Sep 2017 03:06 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप
ऐसा देखा जाता है शादी के बाद भी पति-पत्नी एक दूसरे से दूर रहते हैं। ज्यादातर ऐसा होने की वजह नौकरी ही होती है जो दोनों को एक दूसरे से अलग रहने के लिए मजबूर कर देती है। अगर आप भी ऐसी जिंदगी बिता रहे हैं तो भूलकर भी ये 5 गलतियां ना करें।

पढ़ें- शादी तय होने के बाद भी मन में हो उलझन तो ये तरीके करेंगे आपकी मदद
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप
पैसे ट्रांसफर करते रहना 
लड़कियां जितना भी क्यों ना कमाती हो उन्हें हमेशा यही लगता है कि वो जो भी शॉपिंग करें वो पति ही करवाए। इसलिए अगर आप भी दूर रहते हैं तो पत्नी को हर महीने पैसे जरूर भेज दें ऐसा करने पर पत्नी को ये एहसास होगा कि आप उसका कितना ध्यान रखते हैं।

पढ़ें- शादीशुदा कपल जान लें बेडरूम से जुड़े ये सच, नहीं तो जिंदगी भर रहेगा मलाल
विज्ञापन

3 of 6
relationship
ज्यादातर करें वीडियो चैट
दूर रहने पर पति और पत्नी को एक दूसरे का देखने का मन ज्यादा करने लगता है। इसलिए हो सके तो दिन में भले ही फोन पर बात कर लें लेकिन रात में जरूर वीडियो चैट करें। 

पढ़ें- लड़कों से ये 5 सवाल पूछने में हमेशा कतराती हैं लड़कियां
 

4 of 6
relationship
गिफ्ट जरूर भेजें
शादी के बाद चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही एक साथ रहने की आदत पड़ जाती है। लेकिन अचानक दूर जाने से दोनों को ही तकलीफ होती है। इसलिए अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर रह रहे हैं तो उसे सरप्राइज गिफ्ट जरूर भेजें ऐसा करने से आपके पार्टनर को आपके साथ रहने का एहसास होगा।
विज्ञापन

5 of 6
relationship
फोटो खिंचवाते समय रहें सावधान
आजकल के जमाने में सोशल मीडिया किसी के बारे में जानने का सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी या फिर ऑफिस के किसी काम से बाहर जाते हैं तो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते समय सावधानी बर्तें। ऐसा इसलिए क्योंकि यही फोटोज आपके लिए आगे चलकर मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिप्लाई
फोन न रखें ज्यादा बिजी
लड़कियां अक्सर लड़कों का फोन लगातार बिजी जाने पर शक करती हैं। इसलिए हो सके तो फोन को ज्यादा देर तक बिजी ना रखे और अगर कॉल वेटिंग जा रही हो तो तुंरत अपने पार्टनर को फोन करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें