फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद, जीवन को मिल सकती है नई उड़ान

Sat, 13 Mar 2021 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दुनिया में कई ऐसे रिश्ते हैं जो मजबूती के साथ एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, लेकिन जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की होती है तो इसे एक काफी मजबूत रिश्ते के तौर पर देखा जाता है। अग्नि के साथ लिए सात फेरे, सात वचन और कई वादों से बंधा ये रिश्ता अग्नि की तरह ही पवित्र होता है। लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि किन्ही कारणों की वजह से ये रिश्ता बिखर जाता है। हालांकि, कोई कपल ये कभी नहीं चाहता कि उसका रिश्ता बिखर जाए, लेकिन न चाहते हुए भी ऐसा हो जाता है जिसके बाद कपल के बीच तलाक हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं, तो कुछ तरीके हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
खुद पर करें फोकस
  • जब किसी कपल का तलाक हो जाता है, तो फिर भी कहीं न कहीं एक-दूसरे के प्रति दिल में कुछ बातें, कुछ यादें रह ही जाती हैं, जो हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं। अगर सच में आप अलग हो चुके हैं, तो फिर उन बीती बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं है। इससे बचने के लिए आप किताबें पढ़ सकते हैं, दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। ताकि आप अपने पर पूरा फोकस कर पाएं और अपने भविष्य की प्लानिंग कर पाएं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शर्मिंदगी महसूस ना करें
  • कई केसों में देखा जाता है कि जब किसी कपल का तलाक होता है, तो कई लोग पार्टनर्स को गलत नजरों से देखते हैं। उनके बारे में कई बातें बनाते हैं, जिसकी वजह से लोग उनके बीच जाने से डरते हैं या यूं कहें कि शर्मिंदगी महसूस करते हैं। लोग क्या कहते हैं, लोग क्या सोचेंगे आदि। इन सब बातों से आपको ऊपर सोचने की जरूरत है और शर्मिंदगी महसूस करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको बस अपने कल पर फोकस करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बच्चों का ध्यान रखें
  • अगर आपका तलाक हो चुका है और आपके बच्चे भी हैं, तो फिर ऐसे में आपको ये कोशिश करनी है कि उसे मां और पिता दोनों का प्यार मिले। आप अलग हो गए हैं, लेकिन इसका असर बच्चे पर नहीं पड़ना चाहिए। बच्चे का आज और कल बेहतर हो, इसके लिए कपल को ही मेहनत करनी पड़ेगी। आप अलग होकर भी अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं और उसे अच्छी परवरिश दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपने शौक पूरे करें
  • कई बार जब लोगों की शादी हो जाती है, तो वो अपने शौक को कहीं दबा देते हैं। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से अलग हो चुके हैं, तो फिर अब आप अपने शौक पूरे कर सकते हैं। अगर आप पेंटिंग करना चाहते हैं, कोई नया कोर्स करना चाहते हैं, कहीं घूमना चाहते हैं, अपने सपनों को जीना चाहते हैं आदि। तो आप ये सब कर सकते हैं। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें