फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध का दावा- अश्लील फिल्में आपके वैवाहिक जीवन को कर देती हैं तबाह 

Fri, 02 Aug 2019 04:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : social media
कई लोगों को अश्लील फिल्में देखने की आदत होती है लेकिन वह इस बात से बेखर होते हैं कि ये फिल्में उनको मानसिक तौर पर कुंठित तो करती ही हैं, उनका घर-परिवार भी उजाड़ देती हैं। पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी अश्लील फिल्में देखने की लत की गिरफ्त में होती हैं। अगर आप भी चोरी-छिपे अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखते हैं तो फौरन बंद कर दें, इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा तो खराब होगी ही, आपका घर-परिवार और वैवाहिक जीवन भी तबाह हो सकता है। दरअसल,  इसे लेकर एक शोध हुआ है जो बहुत कुछ बताता है।

 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : file photo
एक नए शोध में बताया गया है कि अश्लील फिल्में महिलाओं के भीतर अपने शरीर को लेकर दुर्भावना और असुरक्षा की भावना भर देती हैं। यह भावना पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त उनके ऊपर हावी हो जाती है और इससे वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। यह शोध वुमन हेल्थ जनरल में प्रकाशित हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : file photo
शोध का साफ कहना है कि अश्लील फिल्में स्त्री और पुरुष दोनों के शारीरिक संबंध बनाने के अनुभव को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा अश्लील फिल्में आपको मानसिक तौर पर बीमार भी बना सकती हैं। आपके भीतर विकृत मानसिकता भर सकती हैं जिससे आप अपराध और हिंसा की तरफ बढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : file photo
इस शोध में अश्लील फिल्मों की लत रखने वाली 18 से 29 साल की 706 महिलाओं को शामिल किया गया था। सभी महिलाएं अमेरिका की थी और उसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि अश्लील फिल्मों से वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें