गर्मी का असर हमारे दिमाग और व्यवहार दोनों पर पड़ता है। ये हम सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में एक स्टडी की गई है जिसमें यह पाया गया कि तापमान का असर महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग पड़ता है। स्टडी करने का ध्येय यही था कि पता लगाया जा सके कि कमरे का तापमान महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को कैसे प्रभावित करता है।