फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडीः बॉयफ्रेंड व पति की शर्ट सूंघने से खत्म होगा तनाव

Fri, 19 Apr 2019 05:03 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आजकल के वक्त में महिलाओं के अंदर तनाव का होना आम बात है। पर क्या आप भी शारीरिक और मानसिक तरीके से परेशान हैं तो आप अपने पति व बॉयफ्रेंड की शर्ट को सूंघने की जरुरत है। इससे आपका अंदरुनी तनाव कम होगा। अब आप सोच रहे होंगे भला शर्ट सूंघने से तनाव कैसे कम हो सकता है। तो ये हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि एक स्टडी में यह बात सामने आई है। शोध से पता चला है कि महिलाओं तब आराम महसूस करती हैं जब वे अपने पति व बॉयफ्रेंड की खुशबू को सूंघती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की ग्रेजुएट छात्रा और शोध की मुख्य लेखिका मार्लिस होफर ने बताया कि कई महिलाएं अपने साथी की शर्ट पहनती हैं या फिर जब उनका साथी दूर होता है तो वो बिस्तर के उस तरफ सोती हैं जिस तरफ उनका पार्टनर सोता है। लेकिन वे अपने इस व्यवहार का कारण नहीं ढूंढ पाती हैं कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
होफर ने बताया कि शोध के जरिए पता चला कि तनाव घटाने के लिए साथी की गंध एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है। खासतौर पर तब जब आपका साथी आपके आसपास मौजूद न हो। जबकि इसके विपरीत किसी अजनबी की खुशबू उल्टा असर डालता है और महिलाओं में तनाव वाला हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को बढ़ाता है। 

4 of 5
होफर ने बताया कि कम उम्र से ही इंसानों को अजनबियों से डर लगता है खासतौर से अजनबी पुरुषों का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह संभव है कि अजनबी पुरुष की गंध लड़कियों को तनाव में डालती है जिससे कॉर्टिसोल के लेवल को बढ़ाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें