फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तरह दिखती हैं इरा खान, 21 की उम्र में आमिर ने की थी रीना दत्ता से शादी

Tue, 17 Dec 2019 01:45 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आमिर खान और पत्नी रीना दत्ता - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। आमिर खान ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) को दिल दे बैठे थे। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रही आमिर की बेटी इरा खान रीना दत्त की ही बेटी हैं। आइए जानते हैं कैसे हुई थी आमिर खान की मुलाकात रीना दत्ता से। 
विज्ञापन

2 of 10
आमिर ने बहुत कम उम्र में रीना से शादी कर ली थी - फोटो : twitter
आमिर की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार तो उन्होंने रीना को अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। आमिर के इस कदम के बाद रीना ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी कहा था। आमिर और रीना का धर्म अलग था जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी दिक्कतों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

3 of 10
आमिर खान-रीना दत्त की शादी 15 साल चली - फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वह बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे। शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। शादी के कुछ साल बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कुछ हद तक वजह प्रिटी जिंटा भी थीं। लेकिन यह खबरें उस तरह से पुख्ता नहीं हो सकीं। 

4 of 10
तलाक के बाद भी आमिर खान से रीना के संबंध अच्छे रहे - फोटो : फाइल फोटो
आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 10
किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया - फोटो : instagram
किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया। आखिर आमिर ने रीना को तलाक दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ रुपये देने पड़े।
विज्ञापन

6 of 10
रीना अक्सर किसी प्रोग्राम या पार्टी में आमिर के घर आती रहती हैं - फोटो : twitter

यह तलाक साल 2002 में हुआ। लेकिन खास बात यह है कि तलाक़ के बाद भी आमिर और रीना दत्ता के बीच कोई दरार नहीं आई बल्कि उनके बीच दोस्ताना रिश्ते हैं। रीना अक्सर किसी प्रोग्राम या पार्टी में आमिर के घर आती रहती हैं। यह तस्वीर इसी साल जनवरी में पानी फाउंडेशन की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आयोजित कार्यक्रम की है, जब आमिर की पत्नी किरण राव उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ नजर आईं।  

विज्ञापन

7 of 10
पहली शादी से आमिर के दो बच्चे हैं इरा और जुनैद - फोटो : social media
आमिर और रीना की शादी साल 1986 में हुई थी। आमिर तब महज 21 साल के थे। पहली शादी से आमिर के दो बच्चे हैं। इरा और जुनैद। आमिर की पहली शादी तकरीबन 15 साल चली। 

8 of 10
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इरा खान की भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आमिर खान की बेटी आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर इरा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।

9 of 10
इरा खान ने हाल ही में अपना फोटो शूट कराया है - फोटो : social media
इरा ने इस दौरान ब्लू कलर का बैकलेस हाई स्लिट गाउन पहना। इरा की ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'क्या दृश्य है?' फोटोशूट का बैकग्राउंड एक खूबसूरत सी पहाड़ी है जहां बादलों से भरा आसमान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
इरा की इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग है - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में इरा खान एक बेंच पर बैठी हुई हैं और वो सामने पहाड़ी की ओर देख रही हैं। इरा की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें