पैरों तले जमीन खिसक गई
जब मैंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट में लिखी बातें पढ़ीं तो ऐसा लगा कि जैसे मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई हो।जो भी पुरुष इस बीमारी 'सिस्टिक फिब्रोसिस' से पीड़ित होते हैं वो बाप नहीं बन सकते।जब मुझे इस बारे में पता चला तो मेरे मुंह से निकला- 'हे भगवान, मैं तो तीन बच्चों का बाप हूं, आपकी जांच में जरूर ही कोई गड़बड़ हुई है।' इसके जवाब में डॉक्टर ने कहा, 'हमारी जांच ठीक है और आप इस बीमारी से ग्रसित हैं।'