फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एक लड़का और लड़की केवल 'दोस्त' हो सकते हैं?

Wed, 20 Jan 2021 09:14 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
friends - फोटो : pixa
दो लड़कों के बीच की मित्रता या दो लड़कियों की मित्रता समाज के लिए हमेशा से बहुत सामान्य रही है लेकिन दोस्ती यदि लड़के और लड़की के बीच है तो इस रिश्ते को समाज तरह-तरह से देखता है। लेकिन दोस्ती का रिश्ता कभी भी लिंग नहीं देखता, वह तो स्नेहभाव और विश्वसनीयता से पोषित होता है। पर इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़का और लड़की की दोस्ती, मित्रता के अन्य संबंधों से बिल्कुल भिन्न होती है। कई बार दोस्ती प्रेम की ओर अग्रसर भी होने लगती है लेकिन हर विपरीत लिंग की मित्रता में यह नहीं होता है। दुनिया में कई सारे उदाहरण ऐसे हैं, जहां मित्रता सिर्फ लंबे समय से अच्छी मित्रता तक ही सीमित है। यदि आपको भी अपनी विपरीत लिंग की मित्रता में यह लक्षण नजर आते हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं क्योंकि आप और आपका या आपकी दोस्त सिर्फ अच्छे दोस्त ही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-विश्वसनीयता
लड़कियां महिला मित्रों की बजाय पुरुष मित्रों पर अधिक विश्वास करती हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि लड़कियां अन्य लड़कियों पर ज्यादा विश्वास नहीं कर पाती हैं, एक सा जेंडर होने के कारण कई बार जलन की भावना भी उत्पन्न हो जाती है लेकिन लड़के और लड़की की दोस्ती में ऐसा कभी नहीं होता है, नकारात्मक भाव न होने के कारण विश्वसनीयता बनी रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
-आकर्षण
आकर्षण सिर्फ प्रेम के रिश्ते में ही नहीं होता, इंसान जिन रिश्तों को खुद से चुनता है, उन सभी में आकर्षण हो सकता है। हमें किसी की कोई बात या गुण भाता है, तभी तो हम उसकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाते हैं इसलिए आप दोनों की मित्रता में भी आकर्षण हो सकता है। विपरीत लिंग के लोग तो समान लिंग के लोगों की अपेक्षा वैसे भी अधिक आकर्षित होते हैं।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
-फिक्र
यदि आपकी/आपका दोस्त कहते हैं कि घर पहुंच कर मैसेज करना, समय से घर पहुंचना, अपना ख्याल रखना, तो इसमें घबराने जैसा कुछ नहीं है। मित्रता में एकदूजे के लिए फिक्र जताना बहुत अच्छी बात होती है। दो लड़कियां भी बातों-बातों में एक दूसरे की फिक्र जताती हैं, पुरुष भी ऐसा करते हैं, लेकिन उनके तरीके अलग हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा सोचने की बजाय ईश्वर को धन्यवाद दें कि आपके जीवन में सच्चे मित्र हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
-अन्य दोस्तों का चिढ़ाना
यदि आपके और आपके दोस्त की मित्रता को लेकर अन्य दोस्त टांग खिंचाई करते हैं तो यह बहुत सामान्य है। अधिकतर विपरीत लिंग की मित्रताओं में यह होता है। इसलिए उनकी बातों पर ध्यान देने की बजाय दोस्ती के इस खूबसूरत समय का आनंद उठाएं। पर यदि वे कुछ ऐसा कुछ कह देते हैं जो शिष्ट नहीं है, तो उन्हें फौरन टोक भी दें ताकि आगे ऐसा न हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें