फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले हर जोड़े को इन 9 बातों पर बना लेनी चाहिए सहमति

Mon, 16 Dec 2019 10:21 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी केवल दो लड़के और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच रिश्ता बनाने का काम करती है। हमारे समाज में शादी को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन शादी को लेकर जरूरी बातें, सतर्कता व रिश्तो के मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सीख को जरा भी महत्व नहीं दिया जाता है। पैरेंट्स को लगता है कि बात पक्की हो गई है, तो अब शादी होने तक बच्चों को भी ऐसी किसी भी बात से बचना चाहिए, जिससे शादी में अड़चन आए। लेकिन समय के साथ-साथ लोगों की सोच बदल रही है। यह जरूरी भी है कि शादी जैसे रिश्ते की गंभीरता को समझकर उससे जुड़े हर पहलू पर विचार किया जाए ताकि आगे चलकर कोई समस्या न हो। आइए जानते  हैं शादी से जुड़े उन 9 बातों के बारे में जिस पर आप दोनों की सहमति जरूरी हो...
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे के विचार

हर इंसान की सोच अलग होती है। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि आप दोनों के विचार एक जैसे हों और यह संभव भी नहीं है। लेकिन क्या आप उसकी सोच के साथ निबाह सकते हैं ? कहीं होनेवाला पार्टनर बहुत ज्यादा ईगोइस्ट तो नहीं, कहीं बहुत जिद्दी तो नहीं, कहीं बहुत पिछड़े विचारों का तो नहीं, कहीं बहुत खर्चीला या बहुत कंजूस तो नहीं आदि बातों पर चर्चा जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करियर

आप दोनों की करियर को लेकर क्या राय है और किस तरह से एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं इन बातों पर शादी से पहले सहमति सबसे जरूरी चीज है। शादी के बाद आप अपने करियर को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे इस पर भी विचार-विमर्श करना चाहिए।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फैमिली प्लानिंग

अगर पहले से ही बच्चे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है तो ये फैसला बहुत कुछ बदलनने को मजबूर कर देगा। इस फैसले का असर आपके करियर से लेकर फाइनेंस पर पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दहेज

आप बातों ही बातों में पता कर सकते हैं कि लड़का या उसके परिवार वाले कुछ ज्यादा उम्मीद तो नहीं कर रहे हैं। लड़का कहीं किसी बड़ी गाड़ी या बाइक का सपना तो नहीं पाल रहा आदि। कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद लड़का नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से पहले पता कर ले कि शादी के बाद किस प्रकार की फाइनेंशियल प्लानिंग है।
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आदतें

बेहतर होगा एक-दूसरे को इंप्रेस करने की बजाय अपनी रियल साइड दिखाएं, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। आप दोनों की आदतें, जैसे- ईटिंग हैबिट्स, हाइजीन से जुड़ी आदतें, पैसों से जुड़ी, सिगरेट-शराब, वर्किंग हैबिट्स कैसी हैं, इन सब बातों के बारे में जरूर पूछें।
विज्ञापन

7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर का काम

अगर आप दोनों कामकाजी हैं तो घर का काम भी मिल-जुलकर करना चाहिए। ऐसा करने से एक ही व्यक्ति पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है। इसलिए शादी से पहले आप इस पहलू पर भी जरूर चर्चा करें।

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिम्मेदार

लापरवाही भरा रवैया हर रिश्ते में समस्या खड़ी करता है, चाहे यह लापरवाही लड़के की तरफ से हो या लड़की की तरफ से। आपका होनेवाला पार्टनर कितना जिम्मेदार है, कितना गंभीर है इस पर भी बात करनी जरूरी है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फाइनेंशियल प्लानिंग

आपके जॉइंट अकाउंट्स, इंडिपेंडेंट अकाउंट्स, आपकी सैलरी, सेविंग्स, घर के खर्च व जिम्मेदारियां किस तरह से पूरी करनी हैं, किसके हिस्से कौन-सी ड्यूटी आएगी, किसको कितना खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा आदि बातों पर चर्चा करना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर यही बातें विवाद का कारण बनती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मायके की जिम्मेदारियां

शादी के बाद आप अपने मायके को किस तरह से मदद करना चाहती हैं और यह कितना जरूरी है इस बारे में अपने होने वाले पार्टनर को जरूर बताएं ताकि आगो चलकर कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें