फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वैलेंटाइन पर हैं अकेले, ये तरीके जिंदगी कर देंगे गुलजार

Sat, 11 Feb 2017 03:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन डे आने में केवल तीन दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक आपके जिंदगी में किसी लड़की ने दस्तक नहीं दी है। आप सोच रहे हैं कि वैलेंटाइन डे अकेलेपन में गुजरेगा। परेशान न होइए, आपके वैलेंटाइन डे को खुशनुमा बनाने के लिए हम हैं न। ये तरीके आपकी मदद करेंगे-
विज्ञापन

2 of 5
अपना दिन अपने सेलीब्रटी क्रश के साथ बिताएं-
खुद को अच्छा फील करवाने के लिए आप अपने पसंद के एक्टर या एक्ट्रेस की फिल्म देखें। अपने सपनों के राजकुमार या राजकुमारी के साथ वक्त बिताने का इससे अच्छा तरीका दूसरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

3 of 5
सिंगल फ्रेंड्स के साथ करें पार्टी-
ये जरूरी नहीं कि हर कोई अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन मनाए। आप अपने ऐसे फ्रेंड्स के साथ पार्टी का प्लान बनाएं जो स‌िंगल हैं। इसके बाद आप रात में बाहर डिनर करने का प्लान मनाएं। आप चाहे तो सभी सिंगल फ्रेंड्स मिलकर पब या डिस्को भी जा सकते हैं।

4 of 5
खुद के लिए गिफ्ट खरीदें-
आपको कोई गिफ्ट देने वाला नहीं है या फिर आप किसी के लिए गिफ्ट नहीं खरीद पा रहे तो भी आपको परेशान नहीं होना चाहिए। आपको शॉपिंग करनी चाहिए और खुद अपने लिए गिफ्ट खरीदना चाहिए। आप चाहें तो अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। कभी-कभी खुद को गिफ्ट देना काफी सुकून भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपना मनपसंद काम करें-
आपकी तारीफ करने के लिए कोई पार्टनर नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप तैयार भी नहीं होंगे। आपको वैलेंटाइन डे पर खुश रहने और इस दिन को एंज्वॉय करने के लिए अपने कुछ पसंदीदा काम करने चाहिए।जैसे अगर आपको किताब पढ़ने का शौक है तो आप इस दिन एक कप कॉफी के साथ अपनी फेवरेट बुक पढ़े, इससे आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा। आप चाहे तो अपना फेवरेट फूड भी कुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें