फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले पुरुष जरूर जान लें ये 5 बातें, फायदे में रहेंगे

Tue, 24 Apr 2018 10:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल युवाओं में ब्लाइंड डेट का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ऐसे में अपने इस अनदेखे, अनजाने हमसफर से मिलने की ख्वाहिश में वो कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। आइए जानते हैं ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले पुरुषों को कौन सी वो खास तैयारियां करने की जरूरत होती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अकेले स्थान पर न बुलाएं
ब्लाइंड डेट के दौरान लड़की को कभी भी किसी अकेले स्थान पर मिलने के लिए नहीं बुलाएं। ऐसा करने से उसके सामने आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है।अक्सर लड़कियां पुरूषों की शक्ल से ज्यादा अक्ल और व्यवहार से प्रभावित होती हैं इसलिए व्यवहार सलीके से करना बहुत जरूरी होता है। आपको देखकर ये नहीं लगना चाहिए कि आप बहुत ही उत्साहित हैं और दिलफेंक इंसान हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी लड़कियों पर कम ध्यान दें
ब्लाइंड डेट के दौरान अपनी डेट को खास बनाने के लिए दूसरी लड़कियों पर कम और अपने पार्टनर की बातों पर ज्यादा ध्यान दें।ऐसा न करने पर लड़की को महसूस होगा कि आप उसके साथ टाइम पास कर रहे हैं।

 

4 of 6
इंटरव्यू न लेने लग जाएं
डेटिंग के दौरान लड़की से हल्की-फुल्की बातचीत शुरू करें। उसे ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप उसका इंटरव्यू ले रहे हैं। उससे पर्सनल सवाल ज्यादा न पूछें। आप उसकी हॉबीज, लाइक व डिस्लाइक पर बात कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन
कहते हैं फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। ये बात ब्लाइंड डेट पर भी लागू होती है। ब्लाइंड डेट को एक दिलचस्प अनुभव बनाने के लिए आप कुछ भी बोलने से पहले सावधान रहें। कुछ भी ऐसा न बोंले जिससे दूसरे को तकलीफ हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंफर्टेबल फील करवाएं
आप डेट के दौरान ही उससे पूछें कि क्या वह कंफर्टेबल फील कर रही है। अगर उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप उससे कहीं और चलने की सजेशन भी दे सकते हैं। अगर वह मना करती है, तो कोशिश करें कि वह वहीं पर कंफर्टेबल फील करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें