फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी देखते हैं बिना इजाजत के जीवनसाथी का फोन

Fri, 28 Jun 2019 07:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा जोड़े हों या गर्लफ्रेंड ब्वायफ्रेंड सबको अपनी जिंदगी में थोड़ी निजता पसंद होती है। हर कोई चाहता है कि थोड़ा समय वो अपने दोस्तों के साथ बिताएं। मोबाइल का इसमें बहुत महत्व है क्योंकि इसके जरिए हम दोस्तों से बातें, चैट और व्यवसायिक काम लगभग सब कुछ करते हैं। लेकिन अगर कोई हमारे फोन में ताकझांक करता है तो हमें बहुत बुरा लगता है। अगर आपको भी अपने साथी का फोन देखने की आदत है कि वो अपनी डिजिटल दुनिया में क्या करता है तो ऐसा करना उसकी निजता में खलल डालने के समान है। अगली बार अपने साथी का फोन देखने से पहले इन बातों को जरुर जानें।
विज्ञापन

2 of 5
अपने साथी की निजी जिंदगी का सम्मान करें
किसी का मोबाइल बिना उसकी इजाजत के देखना उसकी निजता का अपमान है। जरा सोचिए अगर आपका साथी आपके फोन को बिना आपकी इजाजत के देख रहा हो और आपकी सबसे खास दोस्त से की हुई बातों को पढ़ लें तो आपको कैसा लगेगा। ऐसे बिना इजाजत के पार्टनर का फोन देखने से पता चलता है कि आप दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विश्वास की कमी
अपने साथी के फोन को बिना उससे पूछे देखना इस बात का संकेत है कि आप दोनों के बीच विश्वास की कमी है। आपका साथी के फोन में ताकझांक करना आगे चलकर आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। जरुरी तो नहीं की सारे जीवनसाथी अपने फोन की गतिविधियों को एक दूसरे से छुपाते हों। बहुत बार जीवनसाथी के संबंध ऐसे रहते हैं कि वो अपने मोबाइल का पासवर्ड एक दूसरे को बता देते हैं। लेकिन फिर भी फोन को बिना इजाजत के देखना आपके रिश्ते की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
 

4 of 5
फोन जांचने की इच्छा
अगर आपको भी अपने साथी का फोन जांचने की इच्छा है तो पहले कुछ सवाल अपने आप से पूंछे। जैसे कि क्या फोन को जांचने से आपके रिश्ते में कोई सुधार आएगा। क्या ऐसा करने से हमारे रिश्ते में विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्या मैं उससे पूछकर फोन नहीं देख सकती? जब आप इन सवालों के जवाब मांगेंगी तो आपको भी अपने रिश्ते को समझने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बातचीत से करें हल
अगर आपके मन में किसी बात की कोई शंका है तो इसका सबसे बढ़िया समाधान है कि आप अपने जीवनसाथी के साथ उस बारे में बात करें। उसके फोन में ताकझांक करके आप बस उन पर आरोप लगा सकती हैं। बात करने से आपके साथी को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें