फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने अफेयर छोड़ घरवालों की मर्जी से की शादी

Mon, 25 Nov 2019 02:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social media
अक्सर हम लोग बॉलीवुड और टीवी के सितारों के प्यार भरे किस्से सुनते रहते हैं। जिसमें कभी किसी का ब्रेकअप होता है तो किसी का पैचअप। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर शादी की और सफल शादीशुदा जिंदगी बिता भी रहे हैं।  तो चलिए जानें कौन से वो चहेते सितारे हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज पर भरोसा जताया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो इन दिनों सबसे ज्यादा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी चर्चाओं में है। साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे मीरा और शाहिद की मुलाकात परिवार के साथ सत्संग के दौरान हुई थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता दोनों राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे और यहीं से दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई। 


 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : social media
विवेक ओबेराय और प्रियंका अल्वा
विवेक ओबेराय के प्यार के किस्से तो सबने सुने होंगे। कभी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विवेक ओबेराय ने भी अरेंज मैरिज की है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। इसके साथ प्रियंका की मां ने भी बताया था कि वो इस अरेंज मैरिज से बेहद खुश है। 



 

4 of 8
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
अपने करियर के शानदार समय में माधुरी दीक्षित ने शादी के फैसले से सबको चौंका दिया था। माधुरी के लिए उनके मिस्टर परफेक्ट को ढूंढने का काम उनके भाई ने किया था। जब उनका ब्रेकअप संजय दत्त के साथ हुआ था और वो बेहद दुखी थी। माधुरी अपने भाई अजीत दीक्षित से मिलने अमेरिका गई थीं। जहां पर डिनर के लिए आए श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात हुई थी और फिर दोनो ने परिवार की मर्जी से शादी कर ली थी।



 
विज्ञापन

5 of 8
करन पटेल और अंकिता भार्गव
केवल बॉलीवुड के स्टार ही नहीं बल्कि टीवी के कुछ सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिसमें से एक नाम है करन पटेल का। करन ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी उनके पिता के कहने पर की थी। दरअसल ये हैं मोहब्बतें में अंकिता के पिता और करन साथ काम करते थे और यहीं से उनके रिश्ते की बात शुरू हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
नील नितिन मुकेश और रूक्मिणी
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज को चुना। 9 फरवरी  2017 को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में बताकर सबको चौंका दिया था। 

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
शम्मी कपूर और नीला देवी
कपूर खानदान के चिराग शम्मी कपूर जिनके अफेयर के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने गीता बाली से भागकर शादी की थी। लेकिन उनकी पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर के घरवालों ने उनकी शादी 1969  में नीला देवी से करवाई थी। जिसका श्रेय शम्मी कपूर की भाभी कृष्णा राज कपूर को जाता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
राज कपूर और कृष्णा राज कपूर 
नरगिस के साथ प्यार की अफवाहों के बाद भी राज कपूर ने पिता की मर्जी से की शादी को कभी नहीं तोड़ा। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हुई थी जो कि पृथ्वी राज कपूर के मामा की बेटी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें