अगर वह बात-बात पर आप पर शक करता हो। फोन न उठा पाने का हमेशा कारण पूछता हो। आप कहीं बात कर रही हैं तो उसका डिटेल मांगतो हो। आपके साथ होने पर आपके फोन के मैसेज और कॉल डिटेल चैक करता हो। हमेशा आपके प्यार का परीक्षा लेता हो मसलन बात-बात पर पूछना क्या तुम मुझसे प्यार करती हो। ऐसे पार्टनर से दूरी बना ले। अगर आपका पार्टनर प्यार के नाम पर आपकी जासूसी करता हो। वह आपसे आपके पर्सनल डिटेल मांगता हो और आपकी फेसबुक, ईमेल आईडी का पासवर्ड मांगता हो।