फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: महिलाएं कर सकती हैं पराए मर्दों को 'KISS', पुरूषों का है ऐसा मानना

Thu, 29 Nov 2018 09:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
हर व्यक्ति के लिए बेवफाई के अलग-अलग पैमाने होते हैं। कोई पार्टनर से छिपकर दूसरे व्यक्ति से बात करने को धोखा मानता है तो कोई पराए व्यक्ति के साथ फ्लर्ट करने को सही नहीं ठहराता। आप भले ही अपने पार्टनर के लिए बेवफाई की कोई भी सीमा तय कर दें लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे से सामने आए रिजल्ट्स ने भारतीय कपल्स को हैरत में डाल दिया। आइए जानते हैं आखिर क्या कहता है ये सर्वे।     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
हाल ही में हुए इस सर्वे में 50 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि दूसरे व्यक्ति के साथ बातचीत, फ्लर्ट या उसे किस करना बेवफाई नहीं होता है। सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत पुरुषों को अपनी पार्टनर के अलावा किसी अन्य महिला को किस करने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
इस सर्वे में पुरुषों ने किस के अलावा साइबर सेक्स को भी बेवफाई में शमिल नहीं किया। हालांकि ठीक इसके विपरित जब महिलाओं से इस बारे में उनकी राय मांगी गई तो 75% महिलाओं ने साइबर सेक्स और किस को बेवफाई में शामिल किया।  

4 of 5
- फोटो : file photo
एक अंतरराष्ट्रीय रेडियो चैनल द्वारा कराए गए इस सर्वे में ब्रिटेन के 2066 लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे में 91 प्रतिशत लोगों ने दूसरे के साथ सोने को बेवफाई माना। इस सर्वे में सेक्स एजुकेशन के बारे में भी पूछा गया था जिसमें 47% लोगों ने कहा कि उन्हें स्कूल में दी गई सेक्स एजुकेशन से उनकी सेक्स लाइफ को कोई फायदा नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
30 फीसदी तलाक इसी वजह से
मुंबई के फैमिली कोर्ट के काउंसलर एआर तुलाल्वर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रत्येक तीन में से एक तलाक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से होते हैं। यानी 30 फीसदी तलाक के पीछे यह सबसे बड़ा कारण होता है।दूसरी ओर शिकागो विश्वविद्यालय द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार 60 प्रतिशत डेटिंग पर जाने वाले कपल सेक्स करने के लिये आतुर रहते हैं, जबकि 52 प्रतिशत शादीशुदा व्यक्ति यदि किसी अपोजिट सेक्स के साथ डेट पर जाता है, तो यौन संबंध बनाने की इच्छा रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें