किसी को पसंद करना इंसान के इमोशन होते हैं। जब आप किसी को पसंद करते हैं, उनसे बात करते हैं तो एक रिश्ता बन जाता है। इस रिश्ते में शेयरिंग और प्यार होता है। फिर धीरे-धीरे इस रिश्ते में 'इंटिमेसी' पनपने लगती है। ऐसे में इस विषय पर विशेषज्ञों ने बताय है की आखिर कितने दिन तक डेटिंग करने के बाद शारीरिक संबंध के बारे में बात की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन सर्विस ने इस विषय पर एक शोध किया है। इस सर्वे में अमेरिका और यूरोप के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सर्वे में शामिल करीब 50 प्रतिशत लोगों ने कहा उन्होंने पार्टनर संग शारीरिक संबंध बनाने से पहले एक महीने का इंतजार किया। वहीं, 21 प्रतिशत लोगों ने डेटिंग पार्टनर संग पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से पहले 6 महीने का इंतजार किया।
विज्ञापन
3 of 4
सर्वे में शामिल प्रतिभागियों ने इस बात को भी स्वीकार किया कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से पहले कितने दिनों तक इंतजार करना चाहिए और कहीं जल्दबाजी दिखाने की वजह से पार्टनर उन्हें आंकने ना लगे इस बात के स्ट्रेस का असर उनके रिलेशनशिप पर भी पड़ा। विशेषज्ञों की मानें तो अगर दो लोग शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं और वो दोनों ही वयस्क हैं तो यह उनके बीच आपसी सहमति से होना चाहिए।
अगर दोनों पार्टनर में से कोई एक पहले संबंध बनाने की सहमति दे देता है लेकिन आखिर समय में सहज महसूस ना करने की वजह से नहीं करना चाहता तो उससे जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।