अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें। सम्मान ही एक ऐसी चीज है जो आपके बीच संबंधों की मजबूती को और ज्यादा मजबूत करती है। इससे आपके रिश्ते में आने वाली हर खटास दूर हो सकती है। दरअसल, हम रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए।