Signs of Intelligence: बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान सिर्फ उसके ज्ञान से नहीं, बल्कि उसके सोचने, समझने और व्यवहार करने के तरीके से होती है। बुद्धिमानी का मतलब हर बात में अपनी राय देना नहीं, बल्कि यह समझना है कि कहां बात करनी चाहिए और कहां चुप रहना ही बेहतर है। किसी बात को साबित करने के लिए बहस करना सही समाधान नहीं है, बल्कि यह समय और ऊर्जा की बर्बादी है। इस बात को अत्यधिक बुद्धिमान और होशियार लोग अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए वे चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर प्रतिक्रिया करने के बजाय जवाब देना चुनते हैं।
कुछ विषय बिना किसी वास्तविक लाभ के अक्सर अनावश्यक तनाव, समय की बर्बादी और खराब रिश्तों की ओर ले जाते हैं। यहां ऐसे ही कुछ बेकार बातों और व्यर्थ तर्कों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे बुद्धिमान लोग खुद को दूर रखते हैं। पांच ऐसी ‘बेकार बहस' के बारे में जानिए, जिनसे बुद्धिमान लोग हमेशा दूरी बनाए रखते हैं: