फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरेंज मैरिज करने की सोच रही हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए, इन 5 किस्म के ही मिलेंगे लड़के

Mon, 14 May 2018 10:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
1 of 6
लड़कियां अपनी शादी को लेकर कई तरह के सपने संजोती हैं। वो अपने ड्रीम ब्वॉय को कभी सलमान खान तो कभी रणबीर कपूर में देखती है। लेकिन जैसे ही शादी के लिए उन्हें लड़के देखने आते हैं उनका सारा वहम दूर हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 लड़कों के बारे में जो अरेंज मैरिज फिक्स होने से पहले लड़कियों को देखने आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दहेज लवर्स
सबसे पहले बात करते हैं ऐसे लड़कों की जिन्हें लड़की से कम अपने बैंक बैलेंस से ज्यादा प्यार होता है। ऐसे लड़कों के माता-पिता घर में घुसते ही सबसे पहले पूछते हैं आपका शादी के लिए क्या बजट है। शादी में आप क्या-क्या देने वाले हैं। लड़की की काबिलियत उसके साथ आने वाले दहेज पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

3 of 6
एनआरआई लड़के
यह कुछ इस तरह के लड़के होते हैं जो रहते तो विदेश में हैं लेकिन शादी के लिए इन्हें बिल्कुल घरेलू लड़की ही चाहिए होती है। देसी लड़की की तलाश में यह न तो देसी रहते है न ढंग से विदेशी ही बन पाते हैं। 

4 of 6
चेकलिस्ट गुरु
इस लिस्ट में ऐसे लड़के आते हैं जिन्हें लड़कियों की एजुकेशन से ज्यादा उनकी रोटी की गोलाई में ज्यादा इंटरेस्ट रहता है। अलग-अलग सवाल पूछकर ये लड़के इस बात का अंदाजा लगाने की कोशिश करते रहते हैं कि लड़की कितनी संस्कारी है। 
विज्ञापन

5 of 6
मम्माज ब्वॉयज
इस तरह के लड़कों की बातें मम्मी से शुरू होकर मम्मी पर ही खत्म होती हैं। ये लड़के अपने सारे काम मम्मी से ही पूछकर करते हैं। फिर चाहे शादी फिक्स होने के दौरान लड़की से बात ही क्यों न करनी हो। इनका तकिया कलाम होता है मम्मी सब संभाल लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेट्रीमोनियल गाइज
ऐसे लड़कों की मम्मी घर में घर में घुसते ही अपने लड़के की तारीफ करते नहीं थकती हैं। जी हमारा लड़का ये है वो है। उफ...ऐसे लड़कों को अपने लिए बेहद संस्कारी बहू की तलाश होती है। आइए देखते हैं 'Pop Xo' के इस वीडियो को जो ऐसा ही कुछ हाल दिखा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें