फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से सुनने के लिए तरसता है ये 5 बातें, आपने भी महसूस की होंगी

Tue, 19 Jun 2018 08:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couple lifestyle
हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को अपने पार्टनर से अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद बोता है, पर क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आपका पार्टनर भी आपसे कुछ बातें सुनने की चाह रखता है। अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह से उन बातों को सुनने के लिए उनके कान तरस जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बातें...
विज्ञापन

2 of 6
couple lifestyle
हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड भी कभी उसे इस बात का एहसास कराए कि वह उसकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है। वह चाहता है कि उसकी पार्टनर उसे बोले कि आपके साथ मुझे अच्छा लगता है। वह कहे- जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तो खुद को सेफ फील करती हूं। 
विज्ञापन

3 of 6
couple
जैसे लड़कियों को पसंद होता है कि लड़के उनके लुक्स, ड्रेसिंग सेंस को लेकर तारीफ करें वैसे ही लड़के भी इस बात का बेसब्री से इंतजार करते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड भी इस पर गौर करें और उन्हें बताएं कि वह स्मार्ट हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस, फिटनेस अच्छी है। उनकी पार्टनर कहे- मेरे लिए तुम बैस्ट हो।

4 of 6
couple
रिलेशनशिप के कुछ समय बाद जरा सी नोक-झोक हुई नहीं हर लड़की छुटते ही बोलती है कि तुम पहले जैसे नहीं रहे। क्योंकि होता क्या है रिलेशनशिप के शुरुआत में लड़का उनका ज्यादा ख्याल रखता है, बाद में जब ऐसा नहीं होता तो हर बात पर उन्हें यह बात सुनने को मिलती है। लेकिन हर लड़का यह सुनना पसंद नहीं करता। वह भी चाहता है कि आप उसे बोलें, आप हमेशा मेरे साथ ऐसे ही रहना। बस तुम साथ हो तो मुझे किसी चीज की परवाह नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
couple
लड़के यह भी सुनना चाहते हैं कि उनकी पार्टनर उन्हें कहे, मेरी जिंदगी में बहुत सारे लड़के दोस्त बने, बहुत से लोगों को मैं जानती हूं, लेकिन तुम्हे कुछ खास है। तुम सबसे अलग हो। ऐसा लगता है जैसे बिल्कुल मेरे लिए ही बने हो। जिस तरह तुम मुझे हैंडल करते हो शायद ही कोई और कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
अक्सर लड़कियां लड़कों को अपने दोस्त के साथ पार्टी करने को लेकर उनसे लड़ती झगड़ती हैं, जबकि लड़के चाहते हैं उनकी पार्टनर उन्हें पूरा स्पेस दें और कहे- मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। तुम कहीं भी किसी के साथ भी हो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं तुम पर विश्वास करती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें