विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली, दुनिया चांद पर पहुंच गई लेकिन अभी भी लोग शादी जैसा अहम निर्णय केवल अपनी मर्जी से नहीं लेते हैं। इस निर्णय में भी वो पहले दुनिया वालों की सुनते हैं। जबकि शादी पूरी जिंदगी का साथ होता है और जब आप किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं जिसे देखकर आपको लगता है कि यहीं वो है जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी बितानी है, तभी शादी करनी चाहिए। लेकिन कई बार युवक-युवतियां केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि उनके माता-पिता ऐसा चाहते हैं या फिर समाज उन्हें ऐसा करने के लिए कहता है। इस तरह की शादी करने के बाद हो सकता है आप पूरी जिंदगी किसी ऐसे इंसान के साथ बिताने के लिए मजबूर हो जाएं जिसे न आप प्यार करते हैं और नहीं पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से कारण होते हैं जिनके दबाव में लोग शादी जैसा अहम निर्णय ले लेते हैं...