लड़की जब अपने किसी खास दोस्त का दिल तोड़े बिना ही उसका प्रपोजल रिजेक्ट करना चाहती हो या फिर यूं कहे कि उसके साथ रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हो तो क्या आप जानते हैं वो कैसे-कैसे मजेदार बहाने बनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार बहाने....जो आपने ने भी कभी न कभी जरूर बनाए होंगे।
विज्ञापन
2 of 7
तुम तो मेरे भाई जैसे हो-
प्यार का इजहार करते ही लड़कों को यह बहाना सुनकर रक्षा बंधन का एहसास होने लगता है। लड़कियों का सबसे पहला बहाना होता है- तुम तो मेरे भाई जैसे हो। मैंने तुम्हें कभी इस नजर से नहीं देखा। मैं तो तुम्हें भाई मानती थी और तुम...छी छी। यह बहाना सुनते ही लड़कों को खुद पर शर्म आ जाती है और आशिक दिल को कई दिन सदमे से निकलने में लग जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मेरा ब्वॉयफ्रेंड है-
लड़कों से अपना पीछा छुड़ाने के लिए लड़कियां अक्सर यह बहाना बनाती हैं कि 'मेरा तो पहले से ब्वॉयफ्रेंड है'।उनका यह बहाना सुनते ही लड़के पीछे हट जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि लड़की उनमें इंटरस्टेट नहीं है।
4 of 7
सारे लड़के एक जैसे होते हैं-
ऐसी लड़कियां जिन्हें प्यार में कभी किसी लड़के से धोखा मिला हो, ऐसी लड़कियां अपने मन में लड़कों के लिए बुरी छवि बना लेती हैं और जब कभी कोई लड़का उनके करीब आने की कोशिश करता है तो वो उन्हें यही कहती हैं कि 'सारे लड़के एक जैसे होते हैं'।
विज्ञापन
5 of 7
मां-बाप को धोखा-
लड़कियां सबसे ज्यादा इस बहाने का इस्तेमाल करती हैं, जैसे ही कोई लड़का उन्हें प्रपोज करता है तो वो फट से जवाब देती हैं, मैं अपने मां-बाप-परिवार को धोखा नहीं दे सकती। इस बहाने को सुनते ही लड़कों के मन में ख्याल आता है कि प्यार मांगा है तुम से, घर की रजिस्ट्री के कागज नहीं मांगे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
करियर जरूरी है भई-
प्यार करने के बाद करियर चौपट हो जाता है। इस अटूट सत्य का ज्ञान लड़कों के प्यार का इजहार करते ही लड़कियां दे देती हैं। इजहार करने वाले लड़कों को यह ज्ञान तब मिलता है, जब वो अपनी ट्यूशन फीस से कई मर्तबा ग्रीटिंग कार्ड खरीदने में पैसे खर्च कर चुके होते हैं।
मैं उस तरह की लड़की नहीं हूं-
लड़कों को कई मर्तबा लड़कियों से यह जादुई वाक्य सुनने को मिल जाता हैं। मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं। ऐसे में प्यार का इजहार करने वाले के मन में भी यह शक और खोज करने की इच्छा पैदा हो जाती है कि मैं अब उस तरह की लड़की कहां से लाऊं।