फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में नहीं चाहते हैं दूरी, तो रखें इन 5 बातों का ध्यान

Mon, 03 Feb 2020 08:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब आप किसी के साथ नये रिश्ते की शुरुआत करते हैं तब आपको उसके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। आपको लगता है कि कितना जल्दी हम उसके बारे में सारी बातों को जान लें। जैसे उसकी पसंद-नापसंद या फिर उसकी आदतें। लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता है उनके बीच वो प्यार और आत्मीयता की कमी हो जाती है। अपने रिश्ते में रोमांस और प्यार को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। आपको इस समस्या से छुटकारा पाना है तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साथ में समय बिताएं
पुराने हो चुके रिश्तें में रोमांस या आत्मीयता खत्म हो जाने की सबसे बड़ी वजह वक्त की कमी है। आपको अपने रिश्ते में वापस से पुराना रोमांस लाने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताएं। आप चाहें तो शापिंग के लिए जाएं या फिर डिनर करने साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पसंद नापसंद का ध्यान रखें
अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि उसे क्या पसंद है और क्या नापसंद। इसलिए हमेशा याद रखने के लिए इन बातों को एक जगह लिख कर रख लें। अगर जरूरत महसूस हो तो अपने पार्टनर को भी अपनी पसंद के बारें में बता सकती हैं। ऐसा करने से दोनों के बीच प्यार होगा और आपस में अपेक्षाओं का ध्यान रहेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भावनाओं को जाहिर करें
अपने पार्टनर के साथ हर तरह की भावनाओं को जाहिर करें। आप ये न सोचें कि चूंकि वो आपका पार्टनर है तो उसे सारी बातें अपने आप समझ आ जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बातों को न छिपाएं
किसी भी रिश्ते में ईमानदारी बहुत जरूर है। अगर आपको लगता है कि कुछ बातें बताने से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाएगा तो इस बात का ध्यान रखें कि अगर वहीं बात उसे किसी और से पता चली तो स्थिती बिगड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर के साथ बातों को शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात करना न बंद करें
कितना भी झगड़ा या मनमुटाव हो जाएं, जरूरी है कि आप एक दूसरे से बात करना न छोड़ें। दिनभर की थकान के बाद अगर आप उससे बात करके पूरे दिन का अनुभव बिताएंगे तो आप को भी अच्छा लगेगा। बातें करने से गलतफहमियां भी नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें