फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: आखिर कब और क्यों पराई औरतों पर आ जाता है मर्द का दिल, जानिए पांच प्रमुख कारण

Thu, 05 Jun 2025 03:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Tips: जब पति-पत्नी के बीच संवाद कम हो जाता है या उनके बीच भावनात्मक कनेक्शन में कमी आती है तो पुरुष अक्सर उस जुड़ाव की तलाश बाहर करने लगते हैं। उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है, जो उन्हें सुने और समझे।
विज्ञापन
1 of 6
क्यों दूसरी महिलाओं पर आकर्षित होते हैं शादीशुदा पुरुष - फोटो : Adobe
Relationship Tips: कई बार ऐसा देखा जाता है कि शादीशुदा पुरुष अन्य महिलाओं की ओर आकर्षित हो जाते हैं। यह हर मामले में गलत इरादे से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कारण होते हैं।  हर पुरुष पराई स्त्री पर आकर्षित नहीं होता और न ही हर रिश्ता एक जैसा नहीं होता। लेकिन अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो जरूरी है कि पति-पत्नी दोनों संवाद को मजबूत करें, एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और मिलकर रिश्ते को संवारें।

रिश्तों में पारदर्शिता, इमोशनल कनेक्शन और आपसी सम्मान ही लंबे समय तक साथ निभाने की कुंजी है। आइए जानते हैं ऐसे पांच मुख्य कारण, जिनकी वजह शादी के बाद पुरुष का दिल किसी पराई महिला पर आ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
संवाद की कमी - फोटो : Adobe stock
संवाद की कमी

संवाद की कमी भावनात्मक जुड़ाव पर भी असर डालती है। शादी के कुछ सालों बाद जब पति-पत्नी के बीच संवाद कम हो जाता है या उनके बीच भावनात्मक कनेक्शन में कमी आती है तो पुरुष अक्सर उस जुड़ाव की तलाश बाहर करने लगते हैं। उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है, जो उन्हें सुने और समझे।
विज्ञापन

3 of 6
नए रोमांच की तलाश - फोटो : Adobe
नए रोमांच की तलाश

कुछ पुरुषों को रोजमर्रा की जिंदगी निरस लगने लगती है। ऐसे में वह रिश्तों में नएपन या उत्साह की तलाश करने लगते हैं, जो उन्हें किसी और महिला की उपस्थिति में महसूस होती है।

4 of 6
आत्म-संतुष्टि की कमी - फोटो : Adobe Stock
आत्म-संतुष्टि की कमी

जब किसी पुरुष को अपने घर या रिश्ते में सम्मान, सराहना या तारीफ नहीं मिलती है तो वह दूसरों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वह एक ऐसी महिला की तलाश में होते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण महसूस कराएं या उन्हें खुद को चाहे जाने का अहसास हो।
विज्ञापन

5 of 6
रिश्ते में असंतोष - फोटो : Adobe
रिश्ते में असंतोष

शारीरिक या मानसिक रूप से जब पति-पत्नी के रिश्ते में संतुलन नहीं होता, तब पुरुषों के भीतर असंतोष पनप सकता है। यही असंतोष उन्हें दूसरी महिला की ओर खींच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
सामाजिक और डिजिटल प्रभाव

सोशल मीडिया, वेब सीरीज और फिल्मों का असर लोगों के विचारों पर पड़ता है। आज के समय में ‘फ्लर्टिंग’ या ‘अफेयर’ को ग्लैमराइज किया जाने लगा है। इससे प्रभावित होकर भी कई पुरुष सीमाएं पार करने लगते हैं। सोशल मीडिया का अधिक उपयोग भी मर्दों को ऐसी गतिविधियों के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें