फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 वजहों से लोग अपनाते हैं लिव इन रिलेशनशिप, बचाव के लिए जरूरी हैं ये उपाय

Tue, 24 Mar 2020 11:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब कोई लड़का और लड़की बिना शादी किए एक ही घर में साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगते हैं तो उसे लिव इन रिलेशनशिप के तौर पर जाना जाता है। इसका ट्रेंड्स बड़े शहरों में बहुत ज्यादा है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा प्रसार फिल्मी सितारों के कारण हुआ। युवाओं में इसका चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर युवाओं में इसका चलन बढ़ने के क्या कारण हैं? इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि युवा पीढ़ी को ऐसे संबंधों को कैसे बचाया जा सकता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिम्मेदारियां
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल पर किसी भी तरह की सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारियां नहीं होती हैं। इतना ही नहीं दोनों पार्टनर के बीच वित्तीय जिम्मेदारियां भी बंटी होती हैं। इसी वजह से युवा वर्ग बोझिल जिम्मेदारियों से किनारा पाने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

उपाय - अगर माता-पिता शुरू से ही बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देने लगे तो भविष्य में बच्चा किसी भी तरह की सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों को उठाने से दूर नहीं भागेगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फैशन के रूप में
कई बार युवाओं के द्वारा उठाए कदमों पर सही राय देने वाले नहीं मिलते हैं। आसपास के माहौल और कुछ नया ट्राई करने की चाहत में वो कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं। हद तो उस समय हो जाती है जब मंझले शहर में रहने वाले युवा इस चाहत को पूरा करने के लिए भाई-बहन का मुखौटा पहन लेते हैं।

उपाय - ट्रेंड में चाहे जो भी चीजें चल रहीं हो या आपके आस-पास का माहौल चाहे कितना ही दबाव क्यों ना बनाएं, आपको खुद से यह समझने की आवश्यकता है कि आप जो करने जा रहे हैं वो कितना सही है। आपको कोई फैसला लेने से पहले ही उसके परिणामों का आकलन कर लेना चाहिए और बिना सोच-विचार किए फैसला नहीं लेना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुंठित विचारधारा
हमारा समाज अभी कुंठित विचारधारा से बाहर नहीं निकल पाया है। यदि कोई युवा किसी दुसरे जाति या धर्म के साथ वैवाहिक संबंध बनाना चाहे तो समाज उसे एक होने नहीं देता है। इसी जमाने के डर से युवा लिव इन में ही रहकर अपनी चाहत पूरा करते हुए सुकून से जीवन जीते हैं। उन्हें ये किसी भी प्रकार से गलत नहीं लगता है।

उपाय - यदि समाज अपने संस्कृति की परवाह कर रहा है तो उसे जातिवाद, धर्मवाद, रूढ़िवादिता की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। आपके अपने बच्चों के फैसले का सम्मान करना चाहिए। आपको उनकी हर बातों पर गौर करना चाहिए और सही सलाह देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सही उम्र में शादी
आधुनिक दौर में युवा शादी के बंधन में बंधने से पहले अच्छे से सेटल होना चाहता है। लेकिन हम हैं तो एक इंसान ही, हमारे शरीर की कुछ आवश्यकताएं हैं, जो पूरी होने की मांग करेंगी। इसे पूरा करने के लिए युवा लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

उपाय - युवाओं को अपने कुशलता के साथ हुनर को तरासने का प्रयास करना चाहिए। इससे वह बहुत जल्द जीवन में संतुष्ट हो जाएंगे और पारिवारिक सुखों का भी आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अलगाव
लिव इन में रहने वाले कई युवा का यह मानना होता है कि वो एक-दूसरे को जानने के लिए साथ में रहते हैं। यदि साथ रहने का अनुभव सही नहीं रहा तो वो मूव ऑन कर लेंगे। ऐसे में कई लोग भावनाओं से खेलते हैं।

उपाय - समाज को यह स्वीकार करना होगा कि शादी के बाद भी यदि जोड़ों को रिश्ता बोझिल लगे तो वो अलगाव कर लें। उन्हें इस चीज की स्वतंत्रता देनी चाहिए और स्वाभिमान मुक्त जीवन निर्वाह का मौका देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें