फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा लोगों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है रिश्ता

Sat, 11 Apr 2020 07:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
relationship breakup - फोटो : Pixabay
एक अच्छे जीवनसाथी का मिलना तो कुछ हद तक किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन उस रिश्ते में मधुरता बनाए रखना तो इंसान का ही काम होता है। अक्सर देखा गया है कि शादी के कुछ सालों बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में तल्खी शुरू हो जाती है। कई बार तो ये नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं वो कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से ये नौबत आती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समाज का दखल
कई बार देखा गया है लोग अपने पार्टनर के बारे में अपनी सहेलियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बताने लगते हैं। जब आप उनकी बुराइयां लोगों को बताएंगे तो उनके बारे में बुरा ही सुनने को मिलेगा। जिससे बहुत बार आपके सोचने का तरीका नकारात्मक हो जाता है और इन सबकी वजह से लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक दूसरे की गलतियां निकालना
आपस में झगड़ा होना कोई नई बात नहीं हैं लेकिन हर बार झगड़े के समय पिछली गलतियों को गिनाना शुरू कर देंगे तो फिर झगड़े कभी खत्म ही नही होंगे। तो भलाई इसी में हैं कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ा जाए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मौन हो जाना 
अगर कोई एक झगड़े के मूड में है तो दूसरे को चुप हो जाना चाहिए। इसी में भलाई है लेकिन अगर ये मौन बहुत लंबा न खीचें। अगर एक-दूसरे से बात करना ही छोड़ देंगे तो फिर रिश्ते में दरार पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माता-पिता की बुराई
किसी को भी अपने माता-पिता की बुराई करना पसंद नहीं है। अगर रिश्ते में खटास नहीं पैदा करनी है तो जरूरी है कि एक-दूसरे के अभिभावकों के प्रति सम्मान की भावना रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरों से तुलना 
जीवनसाथी की तुलना किसी दूसरे के जीवनसाथी से न करें। हर इंसान की अपनी खूबियां होती हैं। हो सकता है दूर से जिस इंसान का स्वभाव अच्छा लग रहा है वो वैसा न हो। इसलिए अपने पार्टनर की तुलना किसी अन्य से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें