फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Gift Ideas 2026: भूल गए बहन का गिफ्ट? आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश

Fri, 28 Aug 2026 10:39 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Gift Ideas for Sister: अगर आप भी अपनी बहन के लिए तोहफा लाना भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. यहां हम आपको तोहफों के कुछ विकल्प बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : AI
5 Gift Ideas for Sister: आज देशभर में भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें प्यार और स्नेह के प्रतीक के तौर पर तोहफा देते हैं। लेकिन अगर आप राखी की तैयारियों में अपनी बहन का गिफ्ट लेना भूल गए हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आखिरी समय में भी आप अपनी बहन के लिए ऐसा तोहफा चुन सकते हैं, जो उसे पसंद आए और आपका प्यार भी जाहिर करे। खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा बजट खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज बहन को क्या गिफ्ट दें, तो इन 5 आसान और खास आइडियाज पर नजर डालिए।
विज्ञापन

2 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : instagram
 
1. पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

अगर आपकी बहन को ज्वेलरी पहनना पसंद है तो नेम पेंडेंट, इनिशियल नेकलेस, ब्रेसलेट या स्टाइलिश ईयररिंग सेट अच्छा विकल्प हो सकता है। पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी की खासियत यह है कि इसमें बहन के नाम, शुरुआती अक्षर या किसी खास तारीख को शामिल किया जा सकता है। इससे गिफ्ट सिर्फ एक आभूषण नहीं रहता, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ी एक खास याद बन जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : Adobe stock
2. सेल्फ-केयर हैम्पर

बहन की पसंद के अनुसार स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, बॉडी केयर आइटम, परफ्यूम, कैंडल या रिलैक्सेशन किट को एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में पैक कर सकते हैं। अगर आपकी बहन सेल्फ-केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती है, तो यह एक उपयोगी और खूबसूरत तोहफा हो सकता है। आप चाहें तो उसकी पसंद के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को मिलाकर खुद भी एक पर्सनलाइज्ड हैम्पर तैयार कर सकते हैं।

 

4 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : adobe stock
3. हैंडबैग या फैशन एक्सेसरी

अगर आपकी बहन फैशन की शौकीन है तो ट्रेंडी हैंडबैग, वॉलेट, स्कार्फ, सनग्लासेस या कोई दूसरी फैशन एक्सेसरी दी जा सकती है। गिफ्ट खरीदते समय उसकी पसंद, ड्रेसिंग स्टाइल और पसंदीदा रंग का ध्यान रखें। इससे आपका चुना हुआ तोहफा उसके लिए ज्यादा खास और उपयोगी बन सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : instagram
4. फोटो बुक या यादों से जुड़ा गिफ्ट

अगर आप अपनी बहन को भावनाओं से जुड़ा कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो बचपन की तस्वीरों से बनी कस्टम फोटो बुक, फोटो फ्रेम या तस्वीरों का खूबसूरत कोलाज एक अच्छा विकल्प है। इसमें भाई-बहन के बचपन से लेकर आज तक की यादगार तस्वीरें शामिल की जा सकती हैं। ऐसा गिफ्ट कम बजट में तैयार हो सकता है, लेकिन इसकी भावनात्मक कीमत काफी ज्यादा होती है। बहन के साथ बिताए खास पलों को तस्वीरों के जरिए दोबारा याद करना इस तोहफे को और भी खास बना सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज राखी पर ये 5 तोहफे तुरंत खरीदकर कर दें उसे खुश - फोटो : Freepik.com
5. बहन की पसंद की मिठाई या खास ट्रीट

अगर आप बिल्कुल आखिरी समय में गिफ्ट खरीद रहे हैं और ज्यादा समय नहीं है तो बहन की पसंद की मिठाई, चॉकलेट, केक या कोई पसंदीदा फूड हैम्पर ऑर्डर कर सकते हैं। इसके साथ एक छोटा-सा हाथ से लिखा नोट या रक्षाबंधन की शुभकामना भी दे सकते हैं। इससे साधारण सा गिफ्ट भी पर्सनल और यादगार बन जाएगा। अगर आपकी बहन को कोई खास मिठाई या डेजर्ट पसंद है, तो उसे गिफ्ट में शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें