फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों से आने वाली ऐसी खुशबू करती है महिलाओं को मदहोश

Tue, 01 May 2018 09:17 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

हर महिला का सपना होता है कि उसका पार्टनर दिखने में वेल ड्रेस्ड और शालीन हो पर क्या आप जानते हैं मर्दों की एक ऐसी चीज के बारे में जो हर महिला को उनके प्रति बेहद आकर्षित करती है। जी हां और वो खास चीज है उनके शरीर से आने वाली खुशबू। अगर आप भी किसी महिला को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उन्हें डेट पर ले जाने से पहले जान लें ऐसी 5 खुशबू के बारे में जो हर महिला को मदहोश कर देती है। 
 

विज्ञापन

2 of 6
वुडी: 
यह परफ्यूम गर्म होता है। इसे लगाने के बाद सामने वाला सम्मोहित हो जाता है और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।ऐसे में कस्तूरी, एम्बर, और सिकामोर वुड की मिलीजुली महक से सराबोर कर देने वाले परफ्यूम का जादू लड़कियों पर कभी बेकार नहीं जाता। 

 
विज्ञापन

3 of 6
perfumes
स्पाइसी:
पेरिस के परफ्यूम दुनियाभर में अपनी खुशबू के लिए काफी मशहूर हैं। वहां के परफ्यूम की मर्दाना महक बेहद आकर्षक होती है। ऐसे में स्पाइसी फ्रेगरेंस किसी कार्य को करने के लिए उत्तेजित करती है। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, इसलिए अगर किसी काम में मन न लग रहा हो तो इसे लगा लें, निश्चय ही आप में काम करने का जुनून पैदा हो जाएगा। 

 

4 of 6
beauty
लैवेंडर:
इसे प्यार की औषधि भी कहा जाता है। रात के समय इसे लगाएं और चाहे तो बेड पर भी इसे छिड़क सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
वनिला:
इसकी मादक महक नर्वस सिस्टम को स्थिर कर सम्मोहन बढ़ाती है।इसकी भीनी-भीनी खुशबू दिन भर की सारी थकावट दूर कर देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्लोरल:  
फ्लोरल परफ्यूम की महक दिमाग को बहुत सुकून पहुंचाती है। इसे रोज, गार्डेनिया, कारनेशन, जैस्मिन, ऑरेंज ब्लोसम आदि फ्लोरल सुगंधों से तैयार किया जाता है। कई बार इन सारी खुशबुओं को एक साथ मिलाकर भी बनाया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें