फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में साथ रहे बॉलीवुड के ये सितारे एक दूसरे का साथ छोड़ बन गए दूसरे के लाइफ पार्टनर

Tue, 03 Dec 2019 08:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
at - फोटो : social media
बॉलीवुड में हीरो और हीरोइनों के अफेयर के चर्चे तो आम होते हैं। जिनमें से कुछ तो केवल अफवाह होती  हैं लेकिन कुछ रिश्ते सच होते हैं। बॉलीवुड के ये सितारे अक्सर प्यार में होने के बाद एक दूसरे के साथ लिव इन में रहना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनमें से कई सितारे ऐसे हैं जो कई सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए और फिर उन्होंने दूसरे पार्टनर को चुना।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : insatgram
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ
सबसे पहला नाम इस जोड़ी में लिया जाए तो वो है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का। लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। डेट के वक्त दोनों साथ में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ रहते थे। लेकिन कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर आजकल आलिया भट्ट को डेट कर रहें हैं और दोनों के शादी की भी अफवाह उड़ रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
एक समय में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में शुमार जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था। लेकिन नौ साल तक साथ में लिव इन में रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। जहां जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी की तो बिपाशा बसु ने करन सिंह ग्रोवर के साथ तीसरी शादी की।

 

4 of 6
- फोटो : social media
देव पटेल और फ्रीडा पिंटो
स्लमडॉग मिलेनियर के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। 2014 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। हांलाकि दोनों के बीच अभी भी दोस्ती बनी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
जी टीवी के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में काम के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था। दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला भी किया। लेकिन एक दूसरे के साथ कई सालों तक रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग  हो गए। इस समय फिल्मों में आने के बाद जहां सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहें हैं। वहीं अंकिता लोखंडे विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
लारा दत्ता और केली दोरजी
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ शादी से पहले भूटान के अभिनेता केली दोरजी के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं। दोनों कई सालों तक लिव इन में भी रहें लेकिन फिर दोनों की राहें जुदा हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें