फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों ने तोड़ा दिल तो तलाकशुदा मर्दों से इन बॉलीवुड हसीनाओं ने कर ली शादी

Sun, 21 Jan 2018 02:29 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बी टाउन वालों की लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती और खासकर प्यार के मामले में... प्यार किसी और से, लेकिन सात फेरे किसी और के साथ। वैसे शादी की तैयारियों से लेकर मंडप तक पहुंचने का सफर भी एक रील सी ही नजर आती है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों को अपना हमसफर चुना।  इनमें से कुछ स्टारडम से काफी दूर थे तो कुछ बी टाउन पर आज भी राज करते हैं... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर

एक समय करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाता था। शाहिद को लंबे समय तक डेट करने के बाद बेबो पटौदी खानदान की बहू बनीं। सैफ अली खान 2004 में अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह ने अलग हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
बिपाशा बासु

एक्ट्रेस-मॉडल बिपाशा बासु ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुना। जहां बिपाशा पहले एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं, वहीं करण की जिंदगी में 2008 में श्रद्धा निगम उनकी जीवन संगिनी बन आईं और इनसे तलाक के बाद 2012 में जेनिफर विंगेट को उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर चुना था। जेनिफर से तलाक के बाद करण ने बिपाशा से शादी की।

4 of 6
rani
रानी मुखर्जी
इस लिस्ट में तीसरा नाम है रानी मुखर्जी का जिनकी आवाज आज भी लोगों को बेहद पसंद आती है।  एक समय था जब रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन बी टाउन के सबसे हाई प्रोफाइल कपल माने जाते थे। बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन रानी किसी कारण से बच्चन परिवार की बहू ना बन सकीं। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए तलाकशुदा आदित्य चोपड़ा ‌का हाथ थाम लिया। आदित्य की पहली पत्नी पायल खन्ना थीं।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी
 
भले ही शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से दूरी बना रखी हो लेकिन बाकी फील्‍ड में वे काफी एक्टिव हैं। राज कुंद्रा से शादी करने से पहले उनका नाम 'खतरों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार के साथ जोड़ा जाता था।  वहीं राज को भी शिल्पा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन

बॉलीवुड की उ ला ला  गर्ल विद्या बालन ने शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद 2012 में सिद्धार्थ कपूर के साथ सात फेरे लिए। यूटीवी नेटवर्क के सीईओ सिद्धार्थ ने विद्या से शादी करने से पहले अपनी दो पत्नियों से तलाक ले चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें