प्यार को छिपाना आसान नहीं होता, और जब यह प्यार ऑफिस में किसी कलीग से हो जाए तो छिपाना नामुमकिन हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि ऑफिस में जिस शख्स के साथ आप ज्यादा समय बिताते हैं उससे आपकी नजदीकियां बढ़ने लगती हैं और बाद में यही नजदीकियां प्यार में बदल जाती हैं। साथ खाना, साथ आना-जाना यहां तक कि उसकी सीट पर जाकर बार-बार उससे बात करना आपके ऑफिस रुटीन में शामिल हो जाता है। कुछ लोग ऑफिस में खुल्लम खुल्ला प्यार की बात स्वीकार कर लेते हैं तो कोई इस प्यार को छिपाकर रखना चाहता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी मोहब्बत को लोगों की निगाहों से बचाकर रख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
relationship
साथ में न दिखें
जब प्यार का जुनून लोगों पर सवार होता है तो वह ज्यादातर साथ में ही रहना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में आपके प्यार के बारे में लोगों को कानों कान खबर न हो, तो सबसे पहले साथ में आना-जाना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप किसी से प्यार करने लगते हैं तो आपके बर्ताव से ही लोगों को आपके रिश्ते की हिंट मिल जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
relationship
इग्नोर करना सीखें
एक दूसरे को देखकर ऐसा बर्ताव करें कि आप सिर्फ दोस्त है। अगर आपका पार्टनर किसी और डिपार्टमेंट या फिर सेक्शन का हो तो उससे बार-बार बात करना भी आपने रिश्ते की पोल खोल सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपने साथी को इग्नोर करें।
4 of 5
relationship
सीट पर न लगाएं चक्कर
ऑफिस के कलीग से अगर आपको प्यार हो जाता है तो लड़का हो या लड़की दोनों ही चाहते हैं कि बार-बार एक दूसरे से बात करें। इस वजह से कुछ काम हो या फिर न हो बार-बार अपने पार्टनर की सीट पर चक्कर काटने लगते हैं। ऐसा करने से लोगों के मन में आपके और पार्टनर के रिश्ते को लेकर शक जरूर हो सकता है।
देवदास न बनें
एक पार्टनर के छुट्टी पर जाने से दूसरे पार्टनर का उदास रहना भी लोगों के मन में शक पैदा कर सकता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के ऑफिस में न रहने पर वैसा ही बर्ताव करें जैसा हमेशा करते आए हों।