4 Rules in a Relationship: प्यार फिल्मी सीन जैसा लग सकता है लेकिन प्यार को संभालना और रिश्ते को निभाना रोज के अभ्यास पर निर्भर करता है। कोई भी रिश्ता जो टूट गया है वो किसी एक दिन का परिणाम नहीं है, बल्कि धीरे धीरे खामोशी, अंहकार और अनसुनी बातों के कारण रिश्ता दम तोड़ने लगता है। कई बार कपल किसी बड़े धोखे से नहीं, बल्कि छोटी छोटी अनदेखी आदतों से अपने रिश्ते को खो देते हैं।
किसी रिश्ते को संभाले रखने के लिए बड़े सरप्राइज नहीं, बल्कि रोज का सम्मान, सही लहजा, ईमानदारी और कोशिश जरूरी है जो कि प्यार को टिकाए रखता है। प्यार तब आसान हो जाता है जब अहंकार की जगह अपनापन महसूस होने लगे। जवाब देने से पहले सुनना शुरू कर दें ,जीतने से ज़्यादा साथ निभाने को अहमियत दिया जाने लगे। प्यार तब खत्म हो जाता है जब लोग कोशिश करना छोड़ देते हैं।
रिश्तों को बचाने के लिए कुछ साफ़ और ईमानदार नियम अपनाने चाहिए। ये चार नियम रिश्ते की बुनियाद होते हैं, जो आपके बीच के संंबंध को मजबूत, सम्मानजनक और टिकाऊ बनाते हैं। आइए जानते हैं रिश्ते के चार नियम।