फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप के दौरान सोशल मीडिया पर शेयर ना करें ये 4 चीजें

Sat, 11 May 2019 11:47 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया का असर लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोग अपने दिन का अधिकांश समय सोशल मीडिया पर गुजार रहे हैं। इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जीवन की चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग बेहद निजी चीजें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं, जिसका असर उनके रिलेशनशिप पर पड़ता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी गलतियां है जो रिलेशनशिप के दौरान भूलकर भी ना करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आपसी झगड़े को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें
हर रिश्ते में झगड़ा होता है जो बेहद आम बात है। लेकिन इसको सोशल मीडिया पर जाहिर करना बिल्कुल गलत बात है। ऐसा करके आप अपने झगड़े को और बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा आपके पार्टनर की छवि दूसरों के सामने खराब होती है। या फिर ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर के सेल्फ रिस्पैक्ट को ठेस पहुंचे। इसलिए कोशिश करें की आप अपने झगड़े को आपस में सुलझाएं।
विज्ञापन

3 of 5
महंगे तोहफों का जिक्र सोशल मीडिया पर ना करें
आपने अपने पार्टनर को कितना मंहगा तोहफा दिया है इसका जिक्र सोशल मीडिया पर बिल्कुल ना करें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि सोशल मीडिया पर गिफ्ट का जिक्र करना आपके पार्टनर को पसंद ना आए। इससे आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। 

4 of 5
निजी फोटो शेयर ना करें
पार्टनर के साथ बिताए गए निजी पलों को अपने पास संभाल कर रखिए ना कि सोशल मीडिया पर शेयर करें। ऐसा करके आप बाकी लोगों को आपके रिश्ते के बारे में एक राय बनाने का मौका दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकअप
यदि आप और आपके पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। बल्कि किसी खास दोस्त से ही शेयर करें। ताकि आपके रिश्ते का मजाक बनाने के बजाए वह आपको भावनात्मक रूप से सपोर्ट करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें