फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 झूठ जो हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से बोलती है, एक जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 27 Apr 2019 12:02 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो छोटी-छोटी बात भी एक-दूसरे से शेयर करते हैं। और उस वक्त ज्यादा बातें शेयर करते हैं जब बिल्कुल नया-नया प्यार होता है और दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं। लेकिन हर रिश्ते में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो न चाहते हुए भी दोनों पार्टनर एक-दूसरे से बातें छुपाते हैं। और इस मामले में लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा बातें छिपाती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी बाते हैं जिसे लड़कियां छुपाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
मेरा पहला प्यार तुम
भले ही किसी लड़की का उसके मौजूदा वक्त के पार्टनर के अलावा पास्ट में किसी से रिलेशन रहा हो। लेकिन वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बात को हमेशा अपने पार्टनर से छुपाकर रखती हैं। इसके अलावा अगर गलती से उनके सामने एक्स का जिक्र हो भी जाए तो केवल अपना दोस्त बताकर इस बात को आसानी से टाल जाती हैं और अपने मौजूदा प्रेमी को पहला प्यार बताती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हर बार कहना मुझे नहीं मालूम
रिलेशनशिप के दौरान दोनों पार्टनर में झगड़ा होना आम बात है। लेकिन इस दौरान लड़की अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर नहीं करती हैं। अगर किसी बहस के बाद आपके हर सवाल पर जब गर्लफ्रेंड जवाब के तौर पर कहे कि मुझे नहीं मालूम तो समझ जाइए कि वह आपसे बेहद नाराज है। लेकिन वो किसी बात को छुपा रही है। 

4 of 5
मैं नहीं देती खुद पर ध्यान
ये झूठ हर लड़की बॉयफ्रेंड से बोलती हैं। कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए जाती है तो सज-संवरकर जाती है, बावजूद इसके वो हमेशा अपने पार्टनर से यही कहती है कि वो खुद पर ध्यान नहीं देती या फिर उसे सजना-संवरना अच्छा नहीं लगता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरी ड्रेस खराब लग रही है ना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे मिलने आई है और वो पूछ रही है कि उसका ड्रेस खराब लग रहा है ना तो आप इस वक्त सावधान हो जाएं। सोच-समझकर जवाब दें वरना आपको उनके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। दरअसल, यह एक ऐसा सवाल है जिसके जवाब में हर लड़की यही सुनना पसंद करती हैं कि जो उसने पहना है वो बिल्कुल उसपर खिल रहा है। वो उस ड्रेस में अच्छी लग रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें